हीना तिवारी, उज्जैन: आज मंगलवार को संकट चतुर्थी तिल चौथ पर शहर के गणेश मंदिरों में अलसुबह से दर्शनार्थियों की भीड़ उमड़ पड़ी। संकष्टी चतुर्थी पर शहर के बड़ा गणेश मंदिर,अविघ्न विनायक मंदिर, सिद्धिविनायक मंदिर,चिंतामन गणेश मंदिर, मंछामन गणेश मंदिर सहित विभिन्न गणेश मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। गणपति मंदिरों में तिल महोत्सव मनाया गया। गणेश भगवान को तिल गुड़ से बने पकवानों का भोग लगाकर महाआरती की गई व भक्तों को महा प्रसादी का वितरण किया गया। माघ मास की चतुर्थी मंगलवार होने से अंगारिक चतुर्थी का संयोग बना।
संकष्टी चतुर्थी पर आज उज्जैन के चिंतामन गणेश को लाल बाग के राजा रूप में सजाया गया वही तिल्ली के लड्डुओं का महाभोग लगाया गया। माघ मास की संकष्टी चतुर्थी मंगलवार को सर्वार्थ सिद्धि योग में मनाई गई। मंगलवार के दिन चतुर्थी होने से यह अंगारकी चतुर्थी भी कहलाएगी। इस दिन भगवान गणेश व चौथ माता के साथ भगवान मंगलनाथ व अंगारेश्वर महादेव की पूजन का विधान है।
उज्जैन में चिंतामन गणेश मंदिर के पं.शंकर पुजारी ने बताया कि माघ मास की संकष्टी चतुर्थी साल की 12 संकष्टी चतुर्थियों में बड़ी मानी गई है। इस दिन भगवान चिंतामन गणेश के पूजन का विधान है। देशभर से भक्त यहां सुख,समृद्धि व मांगलिक कार्यों में आ रहे व्यवधान को दूर करने के लिए भगवान के दर्शन पूजन व प्रार्थना करने आते हैं। माघी चतुर्थी पर मंदिर में तिल महोत्सव मनाया जाता है।
इस बार भी तिल उत्सव भव्य रूप से मनाया जा रहा है। मंदिर में आकर्षक विद्युत सज्जा की गई है। मन्दिर के शंकर पुजारी ने बताया कि आज मंगलवार तड़के 4 बजे मंदिर के पट खुलें। इसके बाद भगवान का पंचामृत अभिषेक पूजन किया और उसके बाद 11 प्रकार के फलों से अभिषेक पूजन कर भगवान गणेश का विशेष श्रृंगार किया गया यह जो आज विशेष श्रृंगार किया गया वह रक्त चंदन से किया गया हैं। लालबाग के राजा का जो श्रंगार होता है उसी चीज से श्रंगार किया गया है। इसके बाद भगवान को तिल से निर्मित 56 पकवानों के साथ सवा 1100 तिल्ली के लड्डुओं का महाभोग लगाकर महाआरती की गई। आज के दिन भगवान गणेश जी को गुड़ तिल चढ़ाने से मन की इच्छाएं पूरी होती है मन की चिंताएं दूर होती हैं और कार्य सिद्ध होते हैं।
आज दिनभर दर्शन का सिलसिला जारी रहेगा मंदिर में भक्तों की सुविधा के लिए बेहतर इंतजाम किए गए हैं।

More Stories
सिंहस्थ 2028 का आयोजन ग्रीन एंड क्लिन की थीम पर होगा, मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इलेक्ट्रिक व्हील लोडर मशीन की चाबी नगर निगम को प्रदान की
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भगवान परशुराम की प्रतिमा पर पूजन अर्चन कर आरती की
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने “पीएमश्री हेली पर्यटन सेवा” के अंतर्गत नए सेक्टर भोपाल-चंदेरी-ओरछा हेलीकॉप्टर यात्रा का किया शुभारंभ