लद्दाख। सीमा पर चीन से तानातनी के बाद भारत ने सीमाओं पर अपनी चौकसी मजबूत करते हुए कार्य करती जा रही है। चीन के कड़े विरोध के बाद भी सीमा सड़क संगठन ने जम्मू-कश्मीर के लद्दाख में मोटर वाहन चलने लायक दुनिया की सबसे ऊंची सड़क बनाई है। यह सड़क 19,300 फुट से अधिक की ऊंचाई पर है। यह सडक उमलिंगला टॉप से होकर गुजरती है। बीआरओ की हिमांक परियोजना के तहत यह कामयाबी हासिल की गई है। यह लेह से 230 किमी दूर हानले के पास है। चिसुमले और देमचक गांवों को जोड़ने वाली 86 किमी लंबी सड़क है। खास बात तो यह है कि इस गांव के पूर्वी क्षेत्र में भारत-चीन सीमा महज कुछ ही दूरी पर स्थित हैं। इस सड़क से चीन की हरकतों पर सीधी नज़र रखना आसान होगा।
लद्दाख में बनी दुनिया की सबसे ऊंची सड़क, चीन पर नज़र रखना होगा आसान

More Stories
माता की घट स्थापना, समय और नौ दिनों में क्या है विशेष
बारिश से हालात हो रहे खराब, देश के 10 राज्यों में बारिश के येलो अलर्ट जारी
तमिलनाडु मंत्रिमंडल में बड़ा फेरबदल, सीएम के बेटे उदयनिधि स्टालिन को बनाया उपमुख्यमंत्री, आज होगा शपथग्रहण