राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने सुर-साम्राज्ञी लता मंगेशकर के निधन पर शोक जताया है। उन्होंने अपने शोक संदेश में कहा कि लताजी के निधन की खबर मेरे लिए दुनिया के उन लाखों-करोड़ों प्रशंसकों की तरह ह्रदय विदारक है। उनके गीतों की विशाल श्रृंखला में, भारत के सार और सुंदरता को प्रस्तुत करते हुए, पीढ़ियों ने अपनी आंतरिक भावनाओं की अभिव्यक्ति पाई। उनकी उपलब्धियां अतुलनीय रहेंगी।
लता मंगेशकर के निधन पर पीएम मोदी, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी व अन्य नेताओं ने शोक जताया है। इसी बीच सरकार ने उनके निधन पर 2 दिन के राष्ट्रीय शोक का ऐलान किया गया है। लताजी के निधन पर पीएम मोदी ने अपने ट्वीट संदेश में कहा कि लता दीदी को भारतीय संस्कृति के कर्णधार के रूप में याद किया जाएगा। लता दीदी की आवाज में मंत्रमुग्ध करने की अद्भुत क्षमता थी।
वे देश में एक खालीपन छोड़ गईं, जिसे भरा नहीं जा सकता। लता दीदी हमेशा मजबूत और विकसित भारत देखना चाहती थीं। पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि लता दीदी के गानों ने कई तरह की भावनाओं को जन्म दिया। उन्होंने फिल्म जगत के बदलाव को करीब से देखा। प्रधानमंत्री ने लता दीदी के निधन पर उनके परिवार के साथ बात करके अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।
लता मंगेशकर के निधन पर होम मिनिस्टर अमित शाह ने भी शोक जताया और उन्हें श्रद्धांजलि दी है। अमित शाह ने अपने ट्वीट संदेश में कहा कि संगीत जगत में उनके द्वारा दिए गए योगदान को शब्दों में बयां करना मुश्किल है। उनका निधन मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति है।

More Stories
होर्मुज में भारतीय जहाज पर गोलीबारी के बाद भारत ने ईरानी राजदूत को किया तलब, दर्ज कराया विरोध
राज्यमंत्री श्रीमती गौर का सख्त रुख: लापरवाही पर एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चारधाम यात्रा का किया शुभारंभ,19 को गंगोत्री यमुनोत्री, 22 को केदारनाथ व 23 को बद्रीनाथ के खुलेंगे कपाट