दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को एक युवक ने रोड शो के दौरान थप्पड़ जड़ दिया। नई दिल्ली लोकसभा क्षेत्र में रोड शो के दौरान केजरीवाल को सुरेश नामक के एक शख्स ने थप्पड़ मारा। सुरेश को समर्थकों ने पकड़ लिया। बाद में पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है। पुलिस उससे मोती नगर पुलिस स्टेशन ले जाकर पूछताछ कर रही है। इससे पहले 4 अप्रैल, 2014 को भी रोड शो के दौरान एक शख्स ने केजरीवाल को थप्पड़ मारा था।
शनिवार को अरविंद केजरीवाल नई दिल्ली लोकसभा सीट के कर्मपुरा इलाके में चुनाव प्रचार कर रहे थे। रोड शो के दौरान अचानक लाल टी शर्ट पहना सुरेश गाड़ी पर चढ़ गया और उसने केजरीवाल को थप्पड़ मार दिया। इससे पहले कि समर्थक कुछ समझ पाते, थप्पड़ मारने वाला सुरेश भागने लगा। समर्थकों ने उसे पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया है।
पुलिस ने थप्पड़ मारने वाले शख्स को हिरासत में ले लिया है। फिलहाल उसकी कैलाश पार्क निवासी सुरेश के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सुरेश, केजरीवाल से बहुत नाराज था। वह पहले से इंतजार कर रहा था। जैसे ही केजरीवाल आए, वह गाड़ी पर चढ़कर थप्पड़ जड़ दिया।
रोड शो के दौरान अरविंद केजरीवाल को शख्स ने मारा थप्पड़

More Stories
गोवा की साध्वी सैल ने जीता मिस इंडिया 2026 का खिताब, अब मिस वर्ल्ड में करेंगी मुकाबला
साधना सप्ताह में मप्र को अधिकतम पाठयक्रम पूरा करने राष्ट्रीय स्तर पर तीसरा स्थान
होर्मुज में भारतीय जहाज पर गोलीबारी के बाद भारत ने ईरानी राजदूत को किया तलब, दर्ज कराया विरोध