April 18, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

रैना बाहर और चेन्नई सुपर किंग्स पर कोरोना का वार, एक और खिलाड़ी निकला पॉजिटिव

यूएई से अगले महीने से शुरू होने जा रहे आईपीएल 2020 का सब ही को इंतजार है। लेकिन है कि चेन्नई सुपर किंग्स पर कोरोनावायरस की कहर जारी है। एक और खिलाड़ी कोरोना पॉजिटव पाया गया है। जो दाएं हाथ का बल्लेबाज है। शुक्रवार को निराश करने वाली खबर के बाद यह चेन्नई के लिए एक और बड़ा झटका है।

एक दिन पहले ही यह खबर आई थी कि चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेल रहे टीम इंडिया के एक वर्तमान तेज गेंदबाज सहित उसके स्टॉफ के 12 सदस्यों का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया था। इस स्थिति के बाद चेन्नई टीम के लिए हालात और ज्यादा मुश्किल हो गए हैं। शुक्रवार के हालात के बाद ही सीएसके के मैनेजमेंट ने क्वारंटीन अवधि को बढ़ाकर 1 सितम्बर तक कर दिया था। इसके अलावा चेन्नई सुपर किंग्स को एक और बड़ा झटका शनिवार को लगा, जब उसके मैच धूआधार विजेता बल्लेबाज सुरेश रैना व्यक्तिगत कारणों से पूरे आईपीएल टूर्नामेंट से बाहर हो गए।

शुक्रवार को ही खिलाड़ियों के लिए गए कोरोना टेस्ट के 19 परिणाम आए थे। इन्हीं परिणामों में चेन्नई सुपर किंग्स के कुल 12 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। आईपीएल के कोरोना प्रोटोकॉल के तहत खिलाड़ियों के यूएई पहुंचे के बाद पहले, तीसरे और छठे दिन कोरोना टेस्ट होने थे।

इन तीनों टेस्ट में निगेटिव आने के बाद ही खिलाड़ियों को ट्रेनिंग की अनुमति दी जाएगी, लेकिन यदि कोई शख्स इस दौरान कोरोना पॉजिटिव पाया जाता है, तो उसे अगले 7 दिन और क्वारंटीन में रहना होगा। जाहिर है कि ये हालात चेन्नई के लिए ही नहीं, बल्कि बाकी टीमों के लिए भी मुश्किल हैं। आईपीएल के लिए भी क्योंकि अभी बाकी टीमों के टेस्ट के परिणाम भी सामने आने बाकी हैं। ऐसे में बीसीसीआई के अधिकारियों के साथ-साथ आम क्रिकेटप्रेमी भी परेशान है।

Share to...