April 23, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

रेलवे स्टेशन से बच्चा हुआ चोरी, घटना सीसीटीवी कैमरे में हुई कैद

उज्जैन:- उज्जैन रेलवे स्टेशन पर भोपाल जाने के लिए ट्रेन का इन्तजार कर रही महिला का बच्चा चोरी होने का सनसनी खेज मामला सामने आया है। बच्चे का अपहरण करने वाला आरोपी सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है , जीआरपी ने पुरे मामले में सीसीटीवी फुटेज आने के बाद अपहरण का मामला दर्ज किया है।

उज्जैन के बागपुरा क्षेत्र में रहने वाली वैष्णवी, पति श्रवण से विवाद होने के बाद अपने दो साल के बेटे वंश को लेकर 23 दिसंबर की रात को उज्जैन रेलवे स्टेशन पहुंच गई। यहाँ से भोपाल में रहने वाली बड़ी मां के घर जाने के लिए उसे देर रात गाडी नहीं मिली | जिसके बाद वो उज्जैन रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के इंतजार में रूकी रही। 24 दिसंबर की सुबह करीब 10:35 बजे अपने बेटे की दूध की बोतल धोने के लिए बच्चे को प्लेटफार्म नंबर एक स्थित बुकिंग खिड़की की बेंच पर लेटाकर गई थी तभी उस ने आकर देखा तो इतने में उसका बच्चा गायब हो गया था । बच्चे को गायब देख महिला के होश उड़ गए।

महिला जीआरपी थाने पहुंची और उसने पुलिस को बताया कि उस का बच्चा गायब है लेकिन पुलिस ने उसकी रिपोर्ट नहीं लिखी। और वैष्णवी अकेले ही बच्चे की तलाश में पूरे स्टेशन व सड़कों पर खोजती रही। लेकिन देर रात घर पहुंची व पति को बताया कि बच्चा कोई उठा ले गया है। परिवार वाले भी बच्चे की तलाश में जुट गए। लेकिन सफलता हाथ नही लगी और अगले दिन 25 दिसंबर की शाम 4 बजे जीआरपी पुलिस ने सीसीटीवी चेक किए तो फुटेज में बच्चे के अपहरण की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने रिपोर्ट लिखी।

पुलिस की लापरवाही के कारण एक एफआईआर दर्ज करने में 28 घंटे का समय निकल गया और इसी कारण सोमवार रात तक अपहृत बच्चे का पता नहीं चल पाया।

Share to...