April 22, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

रेलवे ने 31 मार्च तक राजधानी, दुरंतों सहित 22 रेलगाड़ियां की रद्द, Train List, 50 रूपए हुआ प्लेटफार्म टिकट

कोरोना वायरस का असर रेलवे की सेवाओं पर भी पड़ा है। मध्य रेलवे ने कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए 31 मार्च तक 22 रेलगाड़ियों को रद्द करने का फैसला किया है। मध्य रेलवे की तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार 17 मार्च से लेकर 31 मार्च तक 22 रेलगाड़ियों का संचालन नहीं किया जाएगा।

जिन रेलगाड़ियों का संचालन बंद किया गया है उनमें मुंबई से पुणे के बीच चलने वाली 11007 दक्कन एक्सप्रेस और पुणे से मुंबई के बीच चलने वाली 11008 डेक्कन एक्सप्रेस शामिल हैं। इस रेलगाड़ी के पुणे से मुंबई और मुंबई से पुणे के बीच 17 से 31 मार्च के दौरान 15 चक्कर निर्धारित थे लेकिन अब यह रद्द हो चुकी है।

  • इनके अलावा मुंबई से नागपुर और नागपुर से मुंबई के बीच चलने वाली 11201 तथा 11202 अजनी एक्सप्रेस,
  • मुंबई से नागपुर और नागपुर से मुंबई के बीच चलने वाली 11401 और 11402 नंदीग्राम एक्सप्रेस,
  • पुणे से अमरावती और अमरावती से पुणे के बीच चलने वाली 11405 तथा 11406 अमरावती एक्सप्रेस,
  • पुणे से नागपुर और नागपुर से पुणे के बीच चलने वाली 11417 तथा 11418 हमसफर,
  • मुंबई से मनमाड़ और मनमाड़ से मुंबई के बीच चलने वाली 12117 तथा 12118 मनमाड़ एक्सप्रेस,
  • मुंबई से पुणे और पुणे से मुंबई के बीच चलने वाली 12125 तथा 12126 प्रगति एक्सप्रेस
  • भूसावल से नागपुर और नागपुर से भूसावल के बीच चलने 22111 तथा 22112 भूसावल नागपुर इंटरसिटी शामिल है।
  • कोरोना वायरस को देखते हुए हजरत निजामुद्दीन से मुंबई के छत्रपति शिवाजी टर्मिलन और छत्रपति शिवाजी टर्मिनल से निजामुद्दीन के बीच चलने वाली 22222 तथा 22221 राजधानी एक्सप्रेस गाड़ी को भी 17 से 31 मार्च के दौरान नहीं चलाने का फैसला किया गया है।
  • हावड़ा से मुंबई के छत्रपति शिवाजी टर्मिनल और छत्रपति शिवाजी टर्मिनल से हावड़ा के बीच चलने वाली 12262 तथा 12261 दुरंतों एक्सप्रेस भी इस अवधि के दौरान नहीं चलेगी।
  • गुलबर्गा से हैदराबाद के बीच चलने वाली 11307 तथा 11308 इंटरसिटी को भी इस अवधि के दौरान बंद रखने का फैसला हुआ है।

कोरोना वायरस के चलते स्टेशनों पर भीड़ कम करने के लिए रेलवे ने महत्वपूर्ण कदम उठाया है। इसके तहत कई शहरों में रेलवे प्लेटफॉर्म टिकट की कीमत 50 रुपये तक कर दी गई है। रेलवे के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि देश के करीब 250 स्टेशनों पर प्लेटफॉर्म टिकट की कीमतें 10 रुपये से बढ़ाकर 50 रुपये कर दी गई हैं।

अधिकारी का कहना है कि पश्चिम रेलवे ने मुंबई के अलावा वडोदरा, अहमदाबाद, रतलाम, राजकोट और भावनगर रेल मंडल के 250 स्टेशनों के लिए प्लेटफॉर्म टिकट का किराया 50 रुपये तक बढ़ा दिया है। उन्होंने कहा कि प्लेटफ़ॉर्म टिकट की कीमतों में वृद्धि का फैसला रेलवे परिसर में लोगों के अतिरिक्त भीड़ को रोकने के लिए एक अस्थायी कदम है।

Share to...