यूपी विधानसभा चुनाव में रूस-यूक्रेन के बीच जारी तनाव की एंट्री हो गई है। मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बहराइच में जनसभा को संबोधित किया। मोदी ने कहा कि आप देख रहे हैं कि इस समय दुनिया में कितनी उथल-पुथल मची हुई है। ऐसे में आज भारत का ताकतवर होना पूरी मानवता के लिए बहुत जरूरी है। आपका एक-एक वोट भारत को ताकतवर बनाएगा।
पीएम ने कहा कि सुहेलदेव की धरती के लोगों का एक-एक वोट, देश को मजबूती देगा। आपके इलाके का दरोगा भी ढीला-ढाला पसंद आता है क्या? तो भाइयों.बहनों इतना बड़ा देश-इतना बड़ा राज्य, तो जिम्मेदारी भी मजबूत कंधों पर होनी चाहिए। मोदी ने कहा कि यहां पैर रखने की भी जगह नहीं है। साल 2014, 2017, 2019 और इस बार भी यूपी के लोग घोर परिवारवादियों को हराने का फैसला कर चुके हैं। आप सब जो यहां इतनी बड़ी संख्या में भाजपा को आशीर्वाद देने आए हैं, उससे साफ है कि यूपी चुनाव में इस बार भी जीत का चौका लगने वाला है।
हिंदुस्तान का कोना कोना शौर्य और पराक्रम से भरा है। हमारी मिट्टी ही हमारा व्यक्तित्व रच देती है। जिस धरती पर हम हैं, ये धरती ही महाराजा सुहेलदेव के पराक्रम की महक लिए हुए है। पिछले वर्ष उनके स्मारक के शिलान्यास का मौका मिला, वहां उनकी भव्य प्रतिमा भी लगाई जाएगी।

More Stories
पैरालंपिक स्वर्ण पदक विजेता सुमित अंतिल ने द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेता कोच पर लगाया उत्पीड़न का आरोप, नीरज चोपड़ा ने भी किया समर्थन
आबकारी इंदौर की अवैध मदिरा परिवहन पर प्रभावी कार्रवाई, 55 हजार रुपये से अधिक कीमत की मदिरा और वाहन जप्त
अक्षय तृतीया पर बाल विवाह रोकने राज्य सरकार ने उठाये कदम, विशेषज्ञों ने संबद्ध अधिकारियों को दिया ऑनलाइन प्रशिक्षण