April 17, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

रिश्वत लेते पटवारी को लोकायुक्त पुलिस ने किया रंगे हाथों गिरफ्तार

ग्वालियर: रिश्वतखोरों पर लगातार प्रशासन द्वारा कार्रवाई की जा रही है बावजूद रिश्वतखोर रिश्वत लेने से बाज नही आ रहे हैं। रिश्वत का खेल लगातार जारी हैं। नया मामला ग्वालियर से सामने आया है जहाँ लोकायुक्त पुलिस ने पटवारी को 10 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है. पटवारी ने जमीन नामांतरण के लिए 10000 रूपये की रिश्वत की डिमांड की थी और आज रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाया हैं।

दरअसल ग्वालियर मे लोकायुक्त पुलिस ने रिश्वतखोर पटवारी को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। महाराजपुरा हल्का मे पदस्थ पटवारी अरविन्द गोयल ने जमीन नामांतरण करवाने के एवज मे सत्येन्द्र सिँह से 10000 रूपये रिश्वत की मांग की थी। सत्येन्द्र सिँह ने रिश्वत लेने की शिकायत लोकायुक्त पुलिस को कि।

फरियादी सत्येंद्र सिंह ने बताया कि उसने 1 वर्ष पूर्व महाराजपुरा क्षेत्र में प्लॉट लिया था और उसके नामांतरण के लिए पिछले 1 वर्ष से पटवारी द्वारा परेशान किया जा रहा था।जिससे परेशान होकर उन्होंने लोकायुक्त को शिकायत की।

पटवारी द्वारा रिश्वत मांगने की शिकायत प्राप्त होने पर लोकायुक्त पुलिस द्वारा शिकायत की जाँच की गईं। जाँच मे शिकायत सत्य पाई जाने पर एक ट्रेप दल का गठन किया गया और फरियादी को पटवारी के पास योजनानुसार भेजा गया। पटवारी को इंद्रमणि नगर रिश्वत लेने बुलाया गया जहाँ रिश्वत लेते लोकायुक्त पुलिस ने पटवारी अरविन्द गोयल को रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया। रिश्वतखोर पटवारी को लोकायुक्त पुलिस द्वारा गोला का मंदिर थाना ले जाकर कार्रवाई की गईं।

पटवारी अरविन्द गोयल पर भ्र्ष्टाचार अधिनियम सहित विभिन्न धाराओं मे मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया गया हैं।

Share to...