April 18, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

अपराधी दो सगे भाईयो के मकान पर चला प्रशासन का बुलडोजर, मकान किया जमींदोज

प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के निर्देश पर मिनी मुंबई कहे जाने वाले शहर इंदौर में लगातार ऑपरेशन प्रहार के माध्यम से अपराधियो की कमर थोड़ी जा रही है। नशे के सौदागरों पर लगातार कार्रवाईया की जा रही हैं। गुरुवार को इंदौर नगर निगम द्वारा तीन दर्जन से ज्यादा आपराधिक रिकार्डधारी दो भाइयों के अवैध निर्माण को ध्वस्त करने की कार्यवाही की गई।

इंदौर निगम उपायुक्त लता अग्रवाल ने बताया की मनीष निर्गुडे व लला निर्गुडे दोनों के अलग अलग थाना क्षेत्र में तीन दर्जन से ज्यादा अपराध दर्ज है ओर दोनों भाई आदतन अपराधी है। पुलिस के द्वारा मिली सूचना पर जब इनके मकानो की जानकारी खंगाली गई तो इनके द्वारा बिना किसी स्वीकृति के 1500 स्क्वेयर फिट में अवैध निर्माण किया गया था। जिसे नगर की टीम ने ध्वस्त करने की कार्यवाही की है।

निगम अमल आज बुलडोजर लेकर दोनों अपराधी भाईयो के गजर पहुँचा और घर को जमींदोज किया गया।

गोरतलब है कि इंदौर शहर में लगातार आदतन अपराधियो पर नकेल कसते हुवे जहा पुलिस बदमाशो को हवालात में पहुचा रही है वही इंदौर नगर निगम बदमाशो द्वारा अर्जित अवैध सम्पतियों को ध्वस्त कर उनके उपर आर्थिक कमर तोड़ने का काम कर रही है।

Share to...