नई दिल्ली। सरकार जल्द रिटायर होने जा रहे केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए बुधवार को मोबाइल एप लॉन्च होने किया जा रहा है। इस एप के जरिये कर्मचारी अपने पेंशन मामलों के निपटारे से जुड़ी प्रगति पर नजर रख सकेंगे। कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय की ओर से जारी आधिकारिक बयान में कहा गया है कि रिटायर कर्मचारी पेंशन कैलकुलेटर के जरिए अपने रिटायरमेंट फंड और शिकायत रिकॉर्ड का आकलन कर सकेंगे। मंत्रालय के पास पहले से इस उद्देश्य से पेंशन पा रहे कर्मचारियों के लिए पोर्टल है। इसमें कहा गया है कि मोबाइल एप मोबाइल हैंडसेट पर उपलब्ध होगी। कार्मिक एवं पेंशनभोगी कल्याण विभाग के पोर्टल पर फिलहाल पेंशनभोगियों के लिए मौजूद सभी सुविधाएं हैंडसेट पर मिलेंगी। इस एप का शुभारंभ कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन राज्यमंत्री जितेंद्र सिंह करेंगे।
रिटायर हो रहे है तो सरकार आपके लिए लॉन्च कर रही यह एप

More Stories
श्रम कानूनों के प्रभावी अनुपालन हेतु “Shram Star Rating System” लागू
दसवीं बोर्ड टॉपर कु. प्रतिभा सोलंकी को प्रोत्साहन स्वरूप मिलेंगे एक लाख रुपये : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा बाबा महाकाल की भस्मारती में हुए शामिल, किए दर्शन