इंदौर: गुस्से में इंसान क्या से क्या कर जाता हैं, बड़े से बड़ा कदम व्यक्ति द्वारा गुस्से में उठा लिया जाता हैं। एक ऐसा ही मामला इंदौर के महू से सामने आया है जहाँ गुस्से में एक रिटायर्ड आर्मी अफसर ने अपनी लायसेंसी बन्दूक से एक व्यापारी को मौत के घाट उतार दिया और फिर स्वयं पुलिस के सामने जाकर सरेंडर भी कर दिया।
दरअसल इंदौर जिले के महू थाना अंतर्गत गोकुल गंज में श्याम विला चौराहे पर स्थित इलेक्ट्रिक दुकान पर एक रिटायर्ड आर्मी अफसर ने दुकानदार को गोली मार दी। 2 महीने से टीवी नही सुधारने की बात से खफा आर्मी अफसर ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से दुकान मालिक को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया।
मऊ थाना क्षेत्र के गोकुल गंज में श्याम विला चौराहे पर उस समय हड़कंप मच गया जब अचानक एक के बाद एक गोलियों चलने की आवाज आई। अचानक गोलियां चलने की आवाज से भगदड़ मच गई। टीवी दुकान पर व्यापारी नीलेश अग्रवाल की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई।
घटना के पीछे की वजह जानकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे। दरअसल 2 महीने पहले रिटायर आर्मी अफसर जयदीप सिंह परिहार ने अपना टीवी सुधारने के लिए दिया था लेकिन आए दिन निलेश अग्रवाल द्वारा टीवी सुधारने की बात पर कुछ ना कुछ बहाना करके झूठ बोला जा रहा था और टीवी सुधारकर नही दिया जा रहा था।आज फिर जयदीप दुकान ओर गए तो टीवी नही सुधारने से नाराज होकर क्रोध में आकर रिटायर्ड सैन्य अफसर जयदीप परिहार ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से दुकानदार नीलेश अग्रवाल पर गोली चला दी जिसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी। घटना के बाद आरोपी सैनी अफसर ने रिटायर्ड जयदीप सिंह परिहार ने पुलिस के सामने जाकर सरेंडर कर दिया।
घटना से कुछ समय के लिए मार्केट में अफरातफरी का माहौल हो गया और लोगों में भगदड़ मच गई। फिलहाल पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया हैं पुलिस द्वारा मामले में विवेचना की जा रही हैं।

More Stories
मप्र में भीषण सड़क हादसा, बस और ट्रक की टक्कर में 9 लोगों की मौत 24 घायल
जम्मू कश्मीर के कुलगाम में आतंकी और सुरक्षा बलों में मुठभेड़, सेना के 3 जवान व 1 पुलिसकर्मी घायल
मानहानि केस में शिवसेना सांसद संजय राउत दोषी करार, 15 दिन की जेल के साथ 25 हजार जुर्माने की सजा