मप्र के खण्डवा जिले में एक बड़ा सड़क हादसा हुआ है। यात्रियों से भरी बस नदी में जा गिरी। हादसे में 2 यात्रियों की मौत और करीब 20 लोग घायल हुए है। घटना की सूचना मिलते ही कलेक्टर एसपी मोके के लिए रवाना हुए हैं। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया हैं।
आज मंगलवार शाम इंदौर इच्छापुर स्टेट हाइवे 27 पर धनगांव के समीप आगे चल रही गाड़ी को ओवर टेक करने के चक्कर में एक निजी यात्री बस भूतिया नदी में जा गिरी। हादसे में दो लोगो की मौत की सुचना मिल रही है। हादसे के बाद आसपास के ग्रामीणों ने बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकालने में मदद की। हादसे में करीब 20 से अधिक यात्री घायल हुए है। जिन्हे धनगांव और सनावद के अस्पताल में भर्ती किया गया है। मौके पर 10 से अधिक एंबुलेंस भेजी गई है।
खंडवा कलेक्टर अनूप कुमार सिंह और एसपी विवेक सिंह भी घटना स्थल के लिए रवाना हो गए है। हाइवे पर दोनो ओर ट्रैफिक जाम लगा है। पुलिस और रेस्क्यू टीम भी मौके पर पहुंची हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार हादसे में एक अतिथि शिक्षक और एक अन्य को मौत हुई है।
बस के नदी में गिरने की सूचना के बाद ग्रामीण मोके पर पहुँचे। ग्रामीण नदी में उतरे और बस से लोगो को बाहर निकालने में सहायता की। तेज रफ्तार बस के नदी में गिरते ही बस में चीख पुकार मच गई।यात्रियों ने जैसे तैसे ब स्का दरवाजा खोला और साथ ही खिड़कियों से बाहर निकलें। ग्रामीणों ने रस्सी के सहारे यात्रियों को नदी से बाहर निकलने मे मदद की।
हादसे के बाद बड़ी संख्या में मौके पर लोगो की भीड़ लग गई साथ ही अस्पताल में लोगो की भीड़ उमड़ पड़ी। घायलों के परिजन भी अस्पतालों में पहुँच रहे हैं। मौके पर रेस्क्यू टीम और पुलिस प्रशासन भी पहुँचा हैं और घायलों ओर मृतको की शिनाख्त में जुटी है।

More Stories
मप्र में भीषण सड़क हादसा, बस और ट्रक की टक्कर में 9 लोगों की मौत 24 घायल
जम्मू कश्मीर के कुलगाम में आतंकी और सुरक्षा बलों में मुठभेड़, सेना के 3 जवान व 1 पुलिसकर्मी घायल
मानहानि केस में शिवसेना सांसद संजय राउत दोषी करार, 15 दिन की जेल के साथ 25 हजार जुर्माने की सजा