उज्जैन कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी आशीष सिंह ने आदेश जारी कर राष्ट्रीय एवं राज्य मार्ग पर स्थित पेट्रोल पंपों को 24 घंटे खुले रखने के निर्देश दिए हैं।
साथ ही इन मार्गों पर प्रत्येक 25 किलोमीटर की दूरी पर स्थित ढाबा संबंधित एसडीएम से अनुमति प्राप्त कर प्रातः 7:00 बजे से 11:00 बजे तक खुला रहेगा ।वर्तमान में कृषि उत्पादन, पीडीएस खाद्यान्न का परिवहन व उपार्जन का कार्य प्रारंभ है ।
साथ ही मेडिकल उपकरण व आवश्यक वस्तुओं के परिवहन हेतु राष्ट्रीय राजमार्ग एवं राज्य मार्गों पर परिवहन जारी है। इसी के मद्देनजर पेट्रोल पंप और ढाबा खोलने की अनुमति दी गई है।

More Stories
होर्मुज में भारतीय जहाज पर गोलीबारी के बाद भारत ने ईरानी राजदूत को किया तलब, दर्ज कराया विरोध
राज्यमंत्री श्रीमती गौर का सख्त रुख: लापरवाही पर एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चारधाम यात्रा का किया शुभारंभ,19 को गंगोत्री यमुनोत्री, 22 को केदारनाथ व 23 को बद्रीनाथ के खुलेंगे कपाट