April 20, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

राष्ट्रपति चुनाव के लिए बीजेपी कोर ग्रुप की बैठक हुई, अब सोनिया से करेगी मुलाकात

नई दिल्ली। राष्ट्रपति चुनाव की रणनीति को लेकर बीजेपी कोर ग्रुप की बुधवार को बैठक हुई। इस बैठक में वेंकैया नायडू और राजनाथ सिंह ने राष्ट्रपति चुनाव के बारे में पीएम नरेंद्र मोदी को ब्रीफ किया। इससे पहले पार्टी अध्यक्ष अमित शाह ने वेंकैया नायडू, राजनाथ सिंह और अरुण जेटली के नेतृत्व में 3 सदस्यीय मंत्रिस्तरीय समिति का गठन किया।
राष्ट्रपति चुनाव के लिए आम राय बनाने की कोशिश के तहत बीजेपी के यह कमेटी सदस्य शुक्रवार को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मिलेंगे। इसी बीच विपक्षी दलों की भी आज बैठक हुई, जिसमें राष्ट्रपति चुनाव को लेकर रणनीति बातचीत हुई, हालांकि बताया जा रहा है कि बैठक में किसी नाम पर चर्चा नहीं हुई।
विपक्षी दलों की बैठक के बाद कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद ने मीडिया से कहा कि राष्ट्रपति चुनाव के लिए 9 पार्टियों का एक पैनल गठित किया जाएगा। सभी पार्टियों के वरिष्ठ नेताओं से बातचीत की जा रही है। इतना जरूर है कि सभी विपक्षी पार्टियां एकजुट हैं। सरकार ने फोन पर बात की है, लेकिन अभी इस बारे में अभी कोई तस्वीर साफ नहीं हुई है कि सरकार किस राष्ट्रपति पद के लिए किसे उम्मीदवार बनाने जा रही है या फिर किसका समर्थन करेगी।

Share to...