देश के 14वें राष्ट्रपति के चुनाव की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। नए राष्ट्रपति को लेकर सोमवार को होने वाले चुनाव में बीजेपी नीत एनडीए के उम्मीदवार रामनाथ कोविंद का विपक्षी उम्मीदवार मीरा कुमार से मुकाबला है।
चुनाव आयोग ने सोमवार को होने वाली वोटिंग के लिए की सारी तैयारियां पूरी कर ली हैं। यहां संसद भवन के अलावा हर राज्य की विधानसभाओं में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान होगा। संसद के दोनों सदनों में जहां सांसदों की वोटिंग की व्यवस्था की गई, वहीं राज्य विधानसभाओं में वहां के निर्वाचित सदस्य वोट डालेंगे।
चुनाव आयोग के अधिकारियों के अनुसार संसद भवन के कमरा संख्या-62 में मतदान केंद्र बनाया गया है। यहां विभिन्न राज्यों से चुनकर सांसदों के लिए अलग-अलग मेजों की व्यवस्था की गई और ये सांसद तय मेज पर ही जाकर वोट डालेंगे। अधिकारियों ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और उपाध्यक्ष राहुल गांधी मेज संख्या-6 पर मतदान करेंगे, क्योंकि तीनों उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हैं। उन्होंने बताया कि संसद भवन में कुल 6 मेजों पर मतदान होगा। वहीं जिन विधायकों ने दिल्ली में वोट डालने का विकल्प चुना है, वे मेज संख्या-1 पर अपना वोट डालेंगे। इस चुनाव में हरे और गुलाबी रंग के 2 बैलेट पेपर इस्तेमाल किए जाएंगे, जहां हरे रंग का बैलेट सांसदों, जबकि गुलाबी बैलेट पेपर विधायकों के लिए होगा।
राष्ट्रपति चुनाव की कल वोटिंग, कि गई ऐसी व्यवस्था…

More Stories
सिंहस्थ 2028 का आयोजन ग्रीन एंड क्लिन की थीम पर होगा, मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इलेक्ट्रिक व्हील लोडर मशीन की चाबी नगर निगम को प्रदान की
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भगवान परशुराम की प्रतिमा पर पूजन अर्चन कर आरती की
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने “पीएमश्री हेली पर्यटन सेवा” के अंतर्गत नए सेक्टर भोपाल-चंदेरी-ओरछा हेलीकॉप्टर यात्रा का किया शुभारंभ