17 जुलाई 2017 को होने वाले राष्ट्रपति चुनाव के लिए विपक्ष ने पूर्व लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार को अपना साझा उम्मीदवार बनाया है। इस तरह विपक्ष ने एनडीए के उम्मीदवार रामनाथ कोविंद के सामने महिला एवं दलित उम्मीदवार को खड़ा कर अपनी चुनौती पेश की है। विपक्ष बैठक में 3 नाम सामने आए लेकिन मीरा कुमार के नाम पर सभी दल सहमत हो गए। सोनिया गांधी ने मीरा कुमार के नाम का प्रस्ताव रखा जिसपर सभी दल सहमत हो गए। 72 वर्षीय मीरा कुमार ने बुधवार की देर शाम सोनिया गांधी से मुलाकात की थी। मुख्य रूप से कांग्रेस और वाम दल चाहते थे कि राष्ट्रपति चुनाव एकतरफा ना हो इसलिए वो एक ऐसा उम्मीदवार पेश करना चाहते थे जिसे सभी विपक्षी पार्टियां अपना समर्थन दें। 16 राजनीतिक दलों ने संसद भवन में हुई विपक्ष की बैठक में हिस्सा लिया जहां मीरा कुमार के नाम पर मुहर लगाई गई।
इससे पहले गुरुवार को राष्ट्रपति चुनाव पर संसद भवन की लाइब्रेरी में विपक्ष की बैठक हुई। बैठक में कांग्रेस, बीएसपी, टीएमसी, सपा से रामगोपाल यादव, नरेश अग्रवाल, आरएलडी, नेशनल कांफ्रेंस से उमर अब्दुल्ला, एनसीपी से शरद पवार, प्रफुल्ल पटेल, तारिक़ अनवर, सीपीएम से सीताराम येचुरी, सीपीआई से डी राजा भी बैठक में शामिल हुए।
राष्ट्रपति चुनाव अब हो गया दलित vs दलित, विपक्ष की साझा उम्मीदवार बनी मीरा कुमार

More Stories
सिंहस्थ 2028 का आयोजन ग्रीन एंड क्लिन की थीम पर होगा, मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इलेक्ट्रिक व्हील लोडर मशीन की चाबी नगर निगम को प्रदान की
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भगवान परशुराम की प्रतिमा पर पूजन अर्चन कर आरती की
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने “पीएमश्री हेली पर्यटन सेवा” के अंतर्गत नए सेक्टर भोपाल-चंदेरी-ओरछा हेलीकॉप्टर यात्रा का किया शुभारंभ