मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस रानी मुखर्जी के पिता राम मुखर्जी का निधन रविवार सुबह 4 बजे हुआ। जानकारी के अनुसार राम मुखर्जी पिछले कई दिनों से मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती थे। लंबी बीमारी के बाद हॉस्पिटल में उन्होंने आखिरी सांस ली। उनका पार्थिव शरीर जुहू स्थित घर में लाया जाएगा, इसके बाद दोपहर 3 बजे विले पार्ले स्थित श्मशान घाट में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
राम मुखर्जी हिंदी और बंगाली सिनेमा के जाने-माने डायरेक्टर, प्रोड्यूसर और राइटर्स में से एक थे। वे मुंबई स्थित हिमालया स्टूडियो के फाउंडर भी थे।
रानी मुखर्जी के पिता का हुआ निधन, लंबे समय से थे बीमार

More Stories
गुजरात में 384.68 करोड़ रुपये की हेरोइन तस्करी मामले में छह पाकिस्तानी नागरिकों को 20 साल की सजा
पूर्व मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव (KCR) की बेटी के. कविता ने बनाई अपनी नई पार्टी, पार्टी का नाम रखा ‘तेलंगाना राष्ट्र सेना’ (TRS)
भारतीय रिजर्व बैंक ने Paytm Payments Bank Limited का लाइसेंस किया रद्द