रांची। झारखंड के सिमडेगा जिले में जलडेगा प्रखंड स्थित कारीमाटी गांव में भूख से दम तोड़ने वाली 11 साल की संतोषी कुमारी की मां कोयली देवी और उनका परिवार अपने घर में डरा-सहमा है। शुक्रवार शाम संतोषी कुमारी के परिवार को कुछ लोगों ने घर में घुस कर धमकी दी, हंगामा किया और गांव से निकल जाने को कहा। इस धमकी के बाद डरी-सहमी कोयली देवी ने किसी तरह रात बिताई। शनिवार सुबह कोयली देवी ने अपने परिवार के साथ गांव छोड़ दिया। सभी ने पड़ोस के गांव पतिअंबा में संतोष साहू के घर में शरण ली। घटना की सूचना मिलने के बाद प्रशासनिक स्तर पर हड़कंप मच गया। उपायुक्त ने फौरन जलडेगा बीडीओ और थाना प्रभारी को कोयली देवी के परिवार को वापस उसके घर लाने का निर्देश दिया। पुलिस और प्रशासन की टीम पतिअंबा गांव पहुंची। पूरी सुरक्षा में कोयली देवी और उसके परिवार को वापस 5 घंटे बाद वापस कारीमाटी स्थित उनके घर पहुंचाया गया।

More Stories
माता की घट स्थापना, समय और नौ दिनों में क्या है विशेष
मप्र में भीषण सड़क हादसा, बस और ट्रक की टक्कर में 9 लोगों की मौत 24 घायल
तमिलनाडु मंत्रिमंडल में बड़ा फेरबदल, सीएम के बेटे उदयनिधि स्टालिन को बनाया उपमुख्यमंत्री, आज होगा शपथग्रहण