मध्य प्रदेश पंचायत चुनाव को लेकर बड़ी अपडेट सामने आ रही है। गुरुवार को हुई बैठक में जहां मध्यप्रदेश में पहले पंचायत चुनाव के बाद नगर निकाय चुनाव कराने के संकेत मिले हैं। वही आयुक्त बसंत प्रताप सिंह ने प्रमुख सचिव राजस्व मनीष रस्तोगी व्यवस्था के संबंध में चर्चा की है। इस दौरान आयुक्त बसंत प्रताप सिंह ने कहा कि पंचायत आम निर्वाचन के लिए सफेद नीला पीला और गुलाबी रंग की व्यवस्था समय पर की जाए।
इसके अलावा राज्य निर्वाचन आयुक्त बसंत प्रताप सिंह ने नगरीय निकाय में प्रयोग होने वाले ईवीएम सहित मतपत्र मुद्रण की व्यवस्था, 35 प्रकार के प्रारूप प्रपत्र और 8 प्रकार के लिफाफे के मुद्रण की व्यवस्था कराने के भी निर्देश दिए हैं। प्रमुख सचिव मनीष रस्तोगी का कहना है कि सभी कार्य समय सीमा के अंदर पूरे कर लिए जाएंगे। इसमें किसी भी तरह के व्यवधान नहीं होंगे। पदाधिकारी नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारी को लेकर युद्ध स्तर पर प्रक्रिया पूरी की जा रही है।
इस मामले में राज्य निर्वाचन सचिव राकेश सिंह द्वारा निर्वाचन तैयारियों के वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए समीक्षा बैठक भी की जा रही है। वहीं टेंडर प्रक्रिया को मतपत्रों की छपाई के लिए तुरंत पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही पंचायत चुनाव के लिए अलग.अलग रिटर्निंग ऑफिसर नियुक्त करने के भी निर्देश दिए गए हैं।
इतना ही नहीं राज्य निर्वाचन के उप सचिव अरुण परमार ने सभी अधिकारियों को कड़े निर्देश देते हुए कहा कि संवेदनशील और अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों की जानकारी दो दिनों में प्रेषित की जाए। इसके अलावा विशेष कार्यपालक मजिस्ट्रेट की नियुक्ति जल्द की जाए। इसके अलावा ईवीएम की समय सीमा पर कराई जाए। साथ ही कंट्रोल रूम पर स्थापित करने के अलावा नोडल ऑफिसर की नियुक्ति को लेकर भी बड़े निर्देश दिए गए हैं।
बता दें कि मध्य प्रदेश में पंचायत और नगरी निकाय के चुनाव ओबीसी आरक्षण के साथ होंगे। इसके लिए बीते दिनों सुप्रीम कोर्ट ने आदेश जारी कर दिए हैं। वहीं सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के बाद सबसे पहले शहर फिर गांव में मतदान करवाए जाएंगे। इसके अलावा दूसरे फैसले में सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि पहले गांव में फिर शहर में वोटिंग कराई जाएगी।

More Stories
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चारधाम यात्रा का किया शुभारंभ,19 को गंगोत्री यमुनोत्री, 22 को केदारनाथ व 23 को बद्रीनाथ के खुलेंगे कपाट
पैरालंपिक स्वर्ण पदक विजेता सुमित अंतिल ने द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेता कोच पर लगाया उत्पीड़न का आरोप, नीरज चोपड़ा ने भी किया समर्थन
आबकारी इंदौर की अवैध मदिरा परिवहन पर प्रभावी कार्रवाई, 55 हजार रुपये से अधिक कीमत की मदिरा और वाहन जप्त