नई दिल्ली: संसद के विशेष सत्र के चौथे दिन राज्यसभा में भी महिला आरक्षण बिल(नारी शक्ति वंदन विधेयक) सर्वसम्मति से पास हो गया हैं। सदन में मौजूद सभी 215 सांसदों ने बिल का समर्थन किया। अब यह विधेयक राष्ट्रपति के पास जाएगा। राष्ट्रपति की मंजूरी मिलते ही यह कानून बन जायेगा।
विदित हो कि लोकसभा के कल बुधवार को ही महिला आरक्षण बिल दो तिहाई बहुमत से पास हो गया था। प्रक्रिया पूरी होने के बाद महिलाओं को लोकसभा व विधानसभाओं में 33 प्रतिशत आरक्षण मिलेगा।
पक्ष विपक्ष के सांसदों नेताओ के बोलने के बाद पीएम मोदी राज्यसभा मे बिल को लेकर बोले। पीएम ने कहा कि नारी शक्ति को विशेष सम्मान सिर्फ विधेयक से नहीं मिल रहा है। इस विधेयक के प्रति सभी राजनीतिक दलों की सकारात्मक सोच होना, ये हमारे देश की नारी शक्ति को नई ऊर्जा देगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, इस बिल से देश के लोगों में एक नया विश्वास पैदा होगा। सभी सदस्यों और राजनीतिक दलों ने महिलाओं को सशक्त बनाने और ‘नारी शक्ति’ को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। आइए देश को एक मजबूत संदेश दें।
पीएम मोदी के बोलने के बाद सदन में वोटिंग हुई जिसमे सर्वसम्मति से बिल पास हो गया।

More Stories
राज्यमंत्री श्रीमती गौर का सख्त रुख: लापरवाही पर एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चारधाम यात्रा का किया शुभारंभ,19 को गंगोत्री यमुनोत्री, 22 को केदारनाथ व 23 को बद्रीनाथ के खुलेंगे कपाट
पैरालंपिक स्वर्ण पदक विजेता सुमित अंतिल ने द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेता कोच पर लगाया उत्पीड़न का आरोप, नीरज चोपड़ा ने भी किया समर्थन