April 18, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

राज्यसभा के लिए बीजेपी के प्रत्याशियों का नामांकन

भारतीय जनता पार्टी ने मध्य प्रदेश से राज्यसभा के लिए अपने उम्मीदवारों का नामांकन कर दिया है। बीजेपी ने वर्तमान पार्टी उपाध्यक्ष सुमित्रा वाल्मीकि और प्रदेश महामंत्री कविता पाटीदार को अपना उम्मीदवार बनाया है। दोनों उम्मीदवारों ने मंगलवार को विधानसभा में अपना नामांकन दाखिल किया है। नामांकन करते समय विधानसभा में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, ग्रह मंत्री नरोत्तम मिश्रा, कृषि मंत्री कमल पटेल, तुलसीराम सिलावट सहित पार्टी के अन्य नेता मौजूद रहे। नामांकन के बाद दोनों उम्मीदवारों का पार्टी कार्यालय में स्वागत किया गया।

जहां पर सीएम शिवराज सिंह चौहान ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि हमारी बहन सुमित्रा वाल्मीकि जो वाल्मीकि समाज से आती है, उन्होंने इस जिम्मेदारी के लिए कभी सोचा नहीं होगा। लेकिन अपने परिश्रम और प्रामाणिकता के कारण उन्हें यह अवसर भारतीय जनता पार्टी ने दिया है। यह भारतीय जनता पार्टी का सामाजिक न्याय का संदेश है। दूसरी उम्मीदवार कविता पाटीदार जो दिन–रात मेहनत करती है। उनको भी केंद्रीय नेतृत्व का अवसर दिया है। मैं भारतीय जनता पार्टी का आभारी हूं।

सुमित्रा वाल्मीकि ने कहा कि पार्टी का उद्देश्य कि मेरे माध्यम से अनुसूचित वर्ग का उत्थान होगा, वहीं अपने नामांकन के बाद सुमित्रा वाल्मीकि ने मीडिया से कहा कि में प्रधानमंत्री जी का धन्यवाद करती हूं। मुझ पर यह भरोसा जताते हुए जो किसी अन्य पार्टी ने नही जताया। उन्होनें आगे कहा में राज्यसभा में पार्टी के उद्देश्य तथा विचारों पर काम करूंगी। पार्टी का उद्देश्य है कि मेरे द्वारा अनुसूचित वर्ग का उत्थान हो। सुमित्रा वाल्मीकि जबलपुर नगर निगम की अध्यक्ष रह चुकी है, तथा नगर निगम से तीन बार पार्षद भी थी। जो वर्तमान में अभी पार्टी उपाध्यक्ष भी है।

कविता पाटीदार कहा कि मध्य प्रदेश के सम्मान को उच्च सदन में ले जाने का पूरा प्रयास रहेगा। राज्यसभा उम्मीदवार कविता पाटीदार ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ओबीसी वर्ग की हितैषी है। पार्टी का दृढ़ संकल्प था की निकाय चुनाव ओबीसी आरक्षण के साथ ही चुनाव होंगे। में सदैव पार्टी के नीतियों पर कार्य करूंगी ।मध्यप्रदेश के सम्मान को उच्च सदन में ले जाने का पूरा प्रयास रहेगा। कविता ओबीसी वर्ग से आती है। कविता बीजेपी की प्रदेश महामंत्री है।

कांग्रेस पार्टी की ओर से सीनियर एडवोकेट विवेक तंखा ने सोमवार को नामांकन भर दिया है। कांग्रेस उन्हे दूसरी बार राज्यसभा भेज रही है।

Share to...