नई दिल्ली। राज्यसभा में बीजेपी अध्यक्ष और राज्यसभा सदस्य अमित शाह ने अपने पहले भाषण में एनडीए सरकार की उपलब्धि गिनाई और कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने माना कि बेरोजगारी है लेकिन 55 साल कांग्रेस ने शासन किया। हम पिछले 8 साल से सत्ता में हैं। यह समस्या अचानक पैदा नहीं हुई। मेहनत करके, पकोड़े बेचकर कोई रोजगार करता है, क्या हम उसकी तुलना भिखारी से करेंगे। उन्होंने कहा कि देश की जनता ने कांग्रेस को हराया है। आजादी के बाद पहली बार किसी गैर कांग्रेसी दल को पूर्ण बहुमत मिला। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में यह बहुमत मिला। यह मैनडेट बीजेपी को मिला। उन्होंने कहा कि बीजेपी को पूर्ण बहुमत मिला लेकिन हमने एनडीए को सरकार में शामिल किया।
कांग्रेस के आरोपों पर अमित शाह ने कहा कि बीजेपी ने कभी जीएसटी का विरोध नहीं किया। उन्होंने कहा कि केंद्र की तत्कालीन सरकार ने केंद्र और राज्य के संबंधों का ध्यान नहीं रखा। आपने वादे को पूरा नहीं किया। राज्यों को हो रहे घाटे को पूरा नहीं किया। वर्तमान की एनडीए सरकार ने यह घाटा पूरा किया और राज्यों की शंकाओं का समाधान किया।
बीजेपी राज्यसभा सदस्य अमित शाह ने कहा कि मैं गरीब के घर में पैदा नहीं हुआ, लेकिन मैंने गरीबी देखी है। उन्होंने कहा कि सरकार ने करोड़ों मांओं को धुएं से आजादी दिलाई। उन्होंने कहा कि शौचालय का अभियान चलाया गया। इसे स्वच्छता से जोड़ा गया। उन्होंने कहा कि लुटियन जोन में रहने वालों को इसके बारे में ज्यादा पता नहीं चलता, लेकिन गांव में लोग इस समस्या को समझते हैं।
शाह ने कहा कि इस सरकार ने ऐतिहासिक काम किए हैं। अमित शाह ने एनडीए सरकार की उपलब्धि गिनाते हुए कहा कि इलाज के लिए जरूरी सामान की कीमतें घटाई गई हैं। उन्होंने स्टेंट का उदाहरण दिया। उन्होंने पीएम की नई स्वास्थ्य लाभ की योजना का जिक्र कर कहा कि ऐसी योजना पूरी दुनिया में नहीं है। देश में कृषि पर 70 प्रतिशत आबादी निर्भर है। इस सरकार ने किसानों की आय दोगुनी करने के लिए मजबूत कदम उठाए हैं। शाह ने कहा कि जब नरेंद्र मोदी को एनडीए का नेता चुनाव गया तब उन्होंने कहा था कि यह सरकार गरीबों की सरकार को होगी। दलितों की सरकार होगी और दीन दयाल उपाध्याय के सिद्धांत पर चलेगी। अंत्योदल के सिद्धांत पर चलने वाली सरकार होगी।
राज्यसभा के पहले अमित शाह ने दिया भाषण, गिनाई बीजेपी की उपलब्धि तो कांग्रेस को कोसा

More Stories
होर्मुज में भारतीय जहाज पर गोलीबारी के बाद भारत ने ईरानी राजदूत को किया तलब, दर्ज कराया विरोध
राज्यमंत्री श्रीमती गौर का सख्त रुख: लापरवाही पर एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चारधाम यात्रा का किया शुभारंभ,19 को गंगोत्री यमुनोत्री, 22 को केदारनाथ व 23 को बद्रीनाथ के खुलेंगे कपाट