April 21, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

राज्यपाल से मुलाकात, कंगना रनौत बोली मुझे न्याय की उम्मीद

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत आज महाराष्ट्र के राज्पाल भगत सिंह किश्योरी से मुलाकात करने पहुंची। वे थोड़ी देर पहले ही अपनी सिक्योरिटी के साथ राजभवन गईं। अपने दफ्तर में बीएमसी की तोड़फोड़ की कार्यवाही को लेकर कंगना ने अपना पक्ष राज्यपाल के सामने रखा है।

राजभवन से बाहर आते ही कंगना ने कहा कि अपने साथ हो रहे अन्याय को लेकर उन्होंने राज्यपाल से बात की है। उन्हें उम्मीद है कि उनके साथ न्याय होगा। कंगना ने कहा कि मेरे दफ्तर में जो तोड़फोड़ हुई और लगातार मेरे बारे में अजीब बयान दिए जा रहे हैं। राज्यपाल यहां पर हम जैसे लोगों के पेरेंट जैसे है इसलिए मैंने उनके आगे अपने साथ हुए अन्याय को लेकर बात की है। इस मुलाकात के बाद मुझे न्याय मिलने की पूरी उम्मीद है।

Share to...