April 24, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

राजस्थान की राजनीति में उठा-पटक, 11 को फैसला, 8 को देना होगा जवाब

राजस्थान की सियासी उठापटक के बीच बसपा विधायकों के मामले में हाईकोर्ट की डिवीजन बेंच ने गुरूवार को अपना फैसला दिया। जिसमें विधायकों को सिंगल बेंच से जारी नोटिसों पर 8 अगस्त तक कार्यवाही की जाएगी। इसकी जिम्मेदारी जैसलमेर जिला जज को दी जाएगी। जरूरत पड़ने पर वे पुलिस की मदद भी ले सकेंगे।

डिवीजन बेंच ने विधायकों के दलबदल पर टेंपरेरी स्टे का फैसला सिंगल बेंच पर ही छोड़ दिया। सिंगल बेंच में 11 अगस्त को सुनवाई होगी। डिवीजन बेंच ने निर्देश दिया है कि उसी दिन सुनवाई पूरी फैसला सुना दिया जाए।

गहलोत गुट के विधायक जैसलमेर में बाड़ेबंदी में हैं। बसपा से कांग्रेस में गए 6 विधायक भी उनमें शामिल हैं। अब जैसलमेर और बाड़मेर के प्रमुख अखबारों में भी नोटिस पब्लिश करवाया जाएगा। इस मामले में भाजपा विधायक मदन दिलावर और खुद बसपा ने भी हाईकोर्ट की सिंगल बेंच के आदेश को डिवीजन बेंच में चुनौती दी थी। सिंगल बेंच ने विधायकों के दलबदल पर तुरंत स्टे देने की बजाय 30 जुलाई को नोटिस जारी किए थे।

Share to...