April 19, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

रक्षा सौदे में भ्रष्टाचार पर जया जेटली को 4 साल की जेल, कोर्ट ने सस्पेंड की सजा

रक्षा सौदे में भ्रष्टाचार के आरोप में समता पार्टी की पूर्व अध्यक्ष जया जेटली को सीबीआई की विशेष अदालत ने 4 साल की सजा सुनाई है। जया जेटली ने इस आदेश को दिल्ली हाई कोर्ट में चुनौती दी है। हाई कोर्ट ने निचली अदालत द्वारा सुनाई गई सजा को फिलहाल स्थगित कर दिया है। कोर्ट ने जया जेटली की अपील को स्वीकार कर लिया है।

सीबीआई ने इस मामले में सुनवाई के दौरान ही कोर्ट द्वारा जारी किए गए नोटिस को स्वीकार कर लिया। जया जेटली की अब इस अपील पर नियमित सुनवाई बाद में होगी। दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने जया जेटली को आज शाम 5 बजे तक तिहाड़ जेल प्रशासन के सामने सरेंडर करने का वक्त दिया था, लेकिन हाई कोर्ट ने निचली अदालत द्वारा दी गई सजा को स्थगित कर दिया, जिसके कारण जया जेटली जेल जाने से बच गईं।

सीबीआई की विशेष अदालत के जज वीरेंदर भट ने जया जेटली, उनकी ही पार्टी के पूर्व सहयोगी गोपाल पचेरवाल और रिटायर्ड मेजर जनरल एसपी मुरगई को भ्रष्टाचार और आपराधिक साजिश का दोषी ठहराया था। बुधवार को सजा पर बहस पूरी होने के बाद निचली अदालत ने आज अपना फैसला सुनाया। किसी भी आपराधिक मामले में अगर किसी दोषी को 3 साल से ऊपर की सजा होती है तो उसे तुरंत जेल भेज दिया जाता है। 3 साल से कम की सजा में निचली अदालत के सामने दोषी जमानत की अर्जी लगाता है जिसे कोर्ट स्वीकार या अस्वीकार कर सकता है।

Share to...