April 21, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

योगा से चाहिए फायदे, ना करें ये गलतियां

21 जून को इंटरनेशनल योग डे मनाया जा रहा है। खास इस दिन के लिए पीएम नरेंद्र मोदी से लेकर बॉलीवुड एक्टर्स तक, हर कोई योग के फायदों के बारे में बता रहा है। योग दिवस से पहले ही पीएम मोदी योगा करते हुए वीडियो को शेयर कर रहे हैं। आज उन्होंने ट्विटर पर योगा करते हुए सूर्य नमस्कार के फायदों के बारे में बताया। वहीं, 18 जून को बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने भी वृक्षासन, पार्श्वकोणासन और गोमुखासन जैसे आसन करते हुए शूट करवाया।
योगा के फायदों से हर कोई वाकिफ है। शरीर से बीमारियों को दूर रखने और स्वस्थ्य रहने के लिए योग से बेहतर और कुछ नहीं, लेकिन योग आसनों को करते वक्त कुछ जरूरी बातों को ध्यान में रखना चाहिए।

  • खाने के तुरंत बाद योगा ना करें। योग करने से पहले और खाने में 2 से 3 घंटे का गैप रखें।
  • कभी भी गंदी जगहों पर योगा ना करें। हमेशा साफ-सुथरी जगह पर ही योग करें।
  • पीरियड्स के दौरान योगा ना करेंण्
  • 5 साल से छोटे बच्चों को योगा नहीं कराना चाहिए।
  • अगर आप बीमार हो तो भी योगा को कुछ दिन के लिए रोक दें। खासकर सर्जरी या कमज़ोरी के वक्त।
  • योगा से पहले शराब भी ना पीएं।
  • योगा करते वक्त कभी भी शरीर को जबरदस्ती ना खींचे।
  • हमेशा योगा मैट या फिर कंबल बिछाकर ही योग करें।
  • योगा के दौरान अगर आपको पसीना आए तो उसे अपने आप ही सूखने दें। एकदम से एसी या पंखा ना चलाएं।
Share to...