April 18, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

येदियुरप्पा ने वोटे देने के लिए दे डाली धमकी, जो वोट न देने आए, बांधकर के दिलाओ

बेंगलुरु। कर्नाटक में इस साल विधानसभा के चुनाव हैं। एक तरफ जहां नेता भाषणों से जनता को रिझाकर वोट अपनी तरफ कर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ बीजेपी के सीएम उम्मीदवार बीएस येदियुरप्पा ने वोटरों को धमकी देकर अपने और पार्टी दोनों के लिए नई मुसीबत पाल ली है। बीएस येदियुरप्पा ने कहा है कि जो शख्स वोट देने ना आए, उसके हाथ पैर बांधकर बीजेपी के पक्ष में वोट दिलाओ। येदुरप्पा के इस बयान पर अब विपक्ष हमलावर हो गया है।
दरअसल कर्नाटक की किट्टूर सीट से बीजेपी उम्मीदवार महंतेश डोड्डागौडर के लिए प्रचार करने पहुंचे येदियुरप्पा ने कहा कि अब आराम मत करें। अगर आपको लगता है कि कोई वोट नहीं कर रहा है, तो उनके घर जाइए, उनके हांथों और पैरों को बांध दीजिए और उन्हें महंतेश डोड्डागौदर के पक्ष में वोट डालने लेकर आइए।
सभा को संबोधित करते हुए येदियुरप्पा ने कांग्रेस पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्दारमैया बादामी और चमुंदेश्वरी दोनों सीटों से चुनाव हारेंगे। इसलिए मैं आप लोगों से बीजेपी के पक्ष में वोट के लिए करने को कह रहा हूं।

Share to...