April 24, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

यूरोप संघ का प्रतिनिधिमंडल जमीनी हालात देखने श्रीनगर पहुंचा

जम्मू कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाले अनुच्छेद 370 के अधिकतर प्रावधानों को हटाने के बाद राज्य के ताजा हालात का जायजा लेने के लिए यूरोपीय संघ के 23 सांसदों का एक शिष्टमंडल मंगलवार को यहां पहुंचा। अधिकारियों ने बताया कि 2 दिवसीय यात्रा पर आए। ईयू सांसदों को सरकारी अधिकारी घाटी के हालात के अलावा जम्मू कश्मीर के अन्य हिस्सों की स्थिति के बारे में जानकारी देंगे।
यह शिष्टमंडल समाज के विभिन्न वर्ग से भी बातचीत कर सकता है। अधिकारियों ने बताया कि इस दल में मूल रूप से 27 सांसदों को होना था लेकिन इनमें से 4 कश्मीर नहीं आए। बताया जाता है कि ये सांसद अपने अपने देश लौट गए।
5 अगस्त को जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 के अधिकतर प्रावधान हटाने और राज्य को 2 केंद्रशासित प्रदेशों में विभाजित करने के केंद्र सरकार के ऐलान के बाद यह पहला उच्च स्तरीय विदेशी शिष्टमंडल कश्मीर के दौरे पर आया है। इस बीच शहर पूरी तरह से बंद है और घाटी तथा श्रीनगर के अलग अलग हिस्सों में प्रदर्शनकारियों तथा सुरक्षा बलों के बीच हुई झड़पों में 4 लोग घायल हुए हैं।

Share to...