लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित यूपी इनवेस्टर्स समिट में पीएम मोदी ने कहा कि जब परिवर्तन होता है, तो सामने दिखता है। उत्तर प्रदेश में इतने व्यापक स्तर पर इन्वेस्टर समिट होना, इन्वेस्टर समिट में इतने निवेशकों और उद्यमियों का एकजुट होना, अपने आप में एक बड़ा परिवर्तन है। उन्होंने कहा कि मैं यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उनके मंत्रिमंडल के उनके सहयोगियों, ब्यूरोक्रेसी, पुलिस और उत्तर प्रदेश की जनता को बधाई देता हूं कि वो अपने उत्तर प्रदेश को इतने कम समय में समृद्धि और विकास के रास्ते पर ले आई है। उन्होंने कहा कि अब यूपी विकास के रास्ते पर है।
समिट में पीएम ने योगी सरकार पूरी गंभीरता के साथ किसानों से किए गए, महिलाओं, नौजवानों से किए गए वायदे पूरे कर रही है। पीएम मोदी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में संसाधन और सामर्थ्य का इतना विस्तार है कि यहां पर सैकड़ों वर्षों से लगभग हर क्षेत्र की अलग पहचान रही है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश आज अनाज के उत्पादन में, गेहूं के उत्पादन में, गन्ने के उत्पादन में, दूध के उत्पादन में, आलू के उत्पादन में, पूरे देश का नंबर वन स्टेट है। देश में दूसरे नंबर पर सब्जियों और तीसरे नंबर पर फलों का उत्पादन यहीं होता है।
उन्होंने कहा कि नेगेटिविटी भरे उस माहौल से राज्य को पॉजीविटी की तरफ लाना, हताशा-निराशा अलग करके उम्मीद की किरण जगाने का काम योगी सरकार ने किया है। मुझे बहुत खुशी है कि योगी जी की सरकार, इस बात को ध्यान में रखते हुए ही अपने निर्णय ले रही है, नीतियां बना रही है।
यूपी इनवेस्टर्स समिट : पीएम मोदी ने की योगी सरकार की जमकर तारिफ, बताए समिट के फायदे

More Stories
पारिवारिक संस्कृति व प्रेम, शांति, सद्भावना रथ को मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दिखाई हरी झण्डी
ट्रांसमिशन लाइन मेंटेनेंस स्टॉफ अर्जुन कारले एवं आउटसोर्स कर्मी शिवपाल निकुम पुरस्कृत
केदारनाथ मंदिर परिसर में मोबाइल-रील्स पर रोक, मंदिर समिति ने बनाये कड़े नियम