प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को वाराणसी में यूक्रेन से लौटे छात्रों से मुलाकात की है। भारत वापस लौटे छात्रों ने पीएम से अपने अनुभव साझा किए। पीएम से मिलने वाले यह छात्र वाराणसी के साथ-साथ उत्तर प्रदेश के अन्य हिस्सों से थे। दरअसल इन दिनों यूक्रेन और रूस के बीच युद्ध चल रहा है। ऐसे में वहां मेडीकल की पढ़ाई कर रहे करीब 20 हजार भारतीयों को पीएम मोदी ने ऑपरेशन गंगा के तहत वहां से निकाला है। भारत सरकार वहां फंसे अपने छात्रों और नागरिकों की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। इसी लिए यूक्रेन के पड़ोसी देशों से बातचीत कर सभी भारतीयों को सफल वापस लाने का काम तेजी से हो रहा है।
भारत सरकार ने यूक्रेन में फंसे भारतीयों के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन में तेजी लाई है। ज्यादा से ज्यादा भारतीयों को लाने के लिए सभी फ्लाइटों का चक्कर भी बढ़ा दिया गया है। 10 मार्च तक, फंसे हुए भारतीयों को निकालने के लिए कुल 80 फ्लाइटों को मिशन में लगाने की योजना है। ये फ्लाइट एयर इंडिया, एयर इंडिया एक्सप्रेस, इंडिगो, स्पाइस जेट, विस्तारा, गो एयर और वायु सेना की हैं।

More Stories
सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय कार्यपरिषद सदस्य डॉ. कुशवाह ने जन्मदिवस के अवसर पर सबसे पहले स्व गणना पोर्टल पर स्व गणना की
किसानों को गेहूँ विक्रय के लिये 30 अप्रैल तक स्लॉट बुकिंग की सुविधा : मंत्री राजपूत
CrPI सिस्टम/MCU के प्रभावी संचालन हेतु राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित