April 20, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

यासीन मलिक को ताउम्र कैद, 2 मामलों में आजीवन कारावास और जुर्माना

कश्मीर के अलगाववादी नेता यासीन मलिक को एनआईए कोर्ट ने टेरर फंडिंग केस में उम्रकैद की सजा सुनाई। एनआईए के वकील उमेश शर्मा ने बताया कि यासीन को 2 मामलों में उम्रकैद और 10 मामलों में 10 साल सजा सुनाई गई है। सभी सजाएं साथ-साथ चलेंगी। इसके अलावा इस अलगाववादी नेता को 10 लाख रुपए जुर्माना भरना होगा।

यासीन पर पाकिस्तान के समर्थन से कश्मीर में आतंकी हमलों के लिए फंडिंग और आतंकियों को हथियार मुहैया कराने से जुड़े कई केस दर्ज थे। यासीन को सजा के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने दिल्ली-एनसीआर में आतंकी हमले का अलर्ट जारी किया है।

Share to...