कोलकाता में एयरएशिया इंडिया के क्रू मेंबर्स पर पेसेंजर्स के साथ अमानवीय व्यवहार के आरोप लगे हैं। आरोप है कि फ्लाइट से पैसेंजर्स को उतारने के लिए क्रू ने फ्लाइट का एयर कंडीशनर इतना तेज कर दिया कि लोगों को सांस लेने में भी दिक्कत होने लगी।
प्राइवेट एयरलाइन्स कंपनी एयरएशिया इंडिया की कोलकाता से बागडोगरा जाने वाली फ्लाइट अपने निर्धारित वक्त से साढ़े 4 घंटे लेट थी। जिसे लेकर पैसेंजर्स की क्रू मेंबर्स से बहस भी हो गई। डेढ़ घंटा फ्लाइट में बैठने के बाद जब पैसेंजर्स शोर मचाने लगे तो क्रू ने उन्हें नीचे उतरने के लिए कहा। जब लोग नहीं माने तो फ्लाइट का एसी तेज कर दिया गया, ताकि लोग उतर जाए।
इस फ्लाइट में इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के कार्यकारी निदेशक दीपांकर राय भी मौजूद थे। उन्होंने ही एयर एशिया के कर्मचारियों की इस बदसलूकी की शिकायत की है। राय के अनुसार लोगों को फ्लाइट से उतरने के लिए मजबूर किया गया। उस वक्त बाहर तेज बारिश हो रही थी, जिस कारण लोगों ने उतरने से मना कर दिया। जिसके बाद क्रू ने ये शर्मनाक हरकत की। एसी तेज होने के कारण विमान के अंदर धुंध छा गई। लोगों को सांस लेने में दिक्कत होने लगी। घटना का वीडियो दीपांकर राय ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा कि वहां बच्चे रो रहे थे, कई महिलाओं को उल्टियां भी हो गई।
वहीं एयर एशिया ने उड़ान में देरी की बात कबूल करते हुए माफी मांगी। कंपनी का कहना है कि तकनीकी खराबी के कारण देरी हुई। लेकिन कंपनी ने एसी तेज करने के आरोपों से इनकार किया।
यात्रियों को फ्लाइट से उतारने के लिए तेज कर दिया , AC पैसेंजर हुए परेशान

More Stories
आबकारी इंदौर की अवैध मदिरा परिवहन पर प्रभावी कार्रवाई, 55 हजार रुपये से अधिक कीमत की मदिरा और वाहन जप्त
अक्षय तृतीया पर बाल विवाह रोकने राज्य सरकार ने उठाये कदम, विशेषज्ञों ने संबद्ध अधिकारियों को दिया ऑनलाइन प्रशिक्षण
आरटीई के अंतर्गत चयनित स्कूलों में अब 25 अप्रैल तक अभिभावक विद्यार्थियों का करा सकेंगे एडमिशन