April 18, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

इंदौर में फल-सब्जियों के कचरे से बनेगा बसों का ईंधन, पीएम करेंगे उद्याटन

इंदौर। कचरे से मुक्ति के साथ इससे कमाई का संदेश देने वाले नवाचारी संयंत्र की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी यहां 23 जून को औपचारिक शुरूआत करेंगे। राष्ट्रीय स्वच्छता रैंकिंग में लगातार दूसरे साल अव्वल रहे शहर में इस संयंत्र के जरिये फल.सब्जियों के कचरे से बायो.सीएनजी बनाई जायेगी और फिर इस हरित ईंधन से लोक परिवहन वाहनों को दौड़ाया जाएगा। इंदौर नगर निगम के आयुक्त आशीष सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री अपने एक दिवसीय मध्यप्रदेश दौरे के तहत स्थानीय जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित शहरी विकास महोत्सव में हिस्सा लेंगे।
इस दौरान वह अन्य सरकारी योजना-परियोजनाओं के साथ फल-सब्जियों के कचरे से बायो-सीएनजी बनाने के संयंत्र का ई-उद्घाटन करेंगे। उन्होंने बताया कि आईएमसी ने एक निजी कम्पनी की मदद से देवी अहिल्याबाई होलकर फल.सब्जी मंडी में शहर का पहला बायोमीथेनाइजेशन प्लांट लगाया है।

Share to...