April 19, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

यहां मिला दुर्लभ चांदी के सिक्कों से भरा घड़ा, खुदाई के दौरान लगा हाथ

मध्य प्रदेश के एतिहासिक शहर बुरहानपुर के देड़तलाई के अंतर्गत गांव चौखंडिया में चल रहे मनरेगा के सड़क निर्माण की खुदाई में मजदूरों को मुगलकालीन चांदी के सिक्कों से भरा घड़ा याने कि धातु वाला मटका मिला। सूचना पर पहुंचे नेपानगर एसडीएम और पुलिस ने चांदी के घड़े को जब्त कर सील किया और पंचनामा बनाया। अब इन सिक्कों को पुरातत्व विभाग को सौंपा जाएगा। घड़े में कुल 260 सिक्के हैं। इन सिक्कों पर मुगल बादशाहों और सुल्तानों के नाम लिखे हुए हैं।

कलेक्टर प्रवीणसिंह के अनुसार शुक्रवार देर शाम खुदाई में सिक्के निकलने की सूचना मिली थी। एसडीएम विशा माधवानी की मौजूदगी में खकनार पुलिस थाना प्रभारी के पी धुर्वे और देड़तलाई चौकी प्रभारी हंसकु मार झिंझोरे ने घड़े को बरामद कर सिक्के निकलवाए और उनकी गिनती कराई।

टीआई धुर्वे के अनुसार 260 सिक्के बरामद हुए हैं। पंचनामा बनाकर खकनार थाने में रखा गया है। कलेक्टर के निर्देश पर पुरातत्व विभाग को सिक्के सौंप दिए जाएंगे। उर्दू और अरबी भाषा अंकित इतिहासविद व प्राचीन सिक्कों के जानकार मेजर डॉ एमके गुप्ता और मोहम्मद नौशाद के अनुसार खुदाई में मिले सिक्कों पर उर्दू असैर अरबी भाषा अंकित है। ये अकबर, जहांगीर और शाहजहां के शासनकाल के हैं। इनमें कुछ सिक्के सल्तनतकाल में शेरशाह सूरी के भी हैं। अकबर और जहांगीर के समय के कुछ सिक्के दुर्लभ और बहुमूल्य हैं।

इतिहासकार कमरुद्दीन फलक ने बताया कि शाहजहां के समय बुरहानपुर आबादी 9 लाख थी, इसलिए यहां पर सभावित लोग वहां पर निवास करते रहे होंगे। जमीन के बाहर निकले घड़े में लगभग 40-45 सालों में यह सिक्के जमा किए गए। इन सिक्कों की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत अधिक होगी। बुरहानपुर ऐतिहासिक शहर होने के कारण यहां पर पूर्व में खुदाई के दौरान सिक्के बाहर निकले हैं।

Share to...