नेताओं को अलग से घर पर लग रही वैक्सीन, पीटीएस में भी अलग से हो रहा उपचार
Ujjain : एक तरफ भारत के प्रधानमंत्री खुद वैक्सीन सेंटर पर जाकर वैक्सीन लगवा रहे हैं। वहीं उन्हीं के पार्टी के नेताओं ने घर पर ही इंतजाम करवा लिए हैं। उज्जैन सांसद अनिल फ़िरोजिया के कार्यालय पर कुछ भाजपा नेताओं और स्टॉफ को अलग से वैक्सीन लगाई गई, जबकि शहर में वैक्सीन को लेकर कोहराम मचा हुआ है।
वैक्सीन केंद्रों पर भी लोगों को वैक्सीन नसीब नही हो रही है, कुछ ऐसी ही वीआईपी सुविधा भाजपा नेताओं को उपचार में भी दी जा रही है सूत्रों की माने तो पीटीएस में बने विक्रमादित्य कोविड सेंटर भाजपा समर्थित लोगों के लिए अलग से बनाया गया। कोविड सेंटर है जहां मंत्री मोहन यादव द्वारा अपनी 50 लाख की मदद से आई ऑक्सीजन मशीनें भी रखवाई गई है, वहीं शहर के अन्य सरकारी और निजी अस्पतालों में भी चेहरा देखकर तिलक लगाया जा रहा है।
बड़े नेता और अधिकारियों के फोन पर अस्पतालों में एडमिशन दिया जा रहा है। साफ है कि पहले हमें बचा लो बाद में जनता को बचाते रहना । सांसद अनिल फ़िरोजिया के कार्यालय पर भाजपा नेता कपिल कटारिया, अकील खान और अन्य को अलग से वैक्सीन लगवाई गई है ताकि ये सभी सुरक्षित रहे अगर सरकार को इन्हें सुरक्षित रखना ही है तो इनके लिए दो दिन का अलग से कैम्प लगा दे लेकिन इस तरह से घर बुलाकर वैक्सीन लगवाकर कोरोना प्रोटोकाल का मखौल तो नही उड़ाया जाए।
वैसे ही जनता सरकार के कार्यों और कालाबाजारियों से बेहद नाराज है। शहर अध्यक्ष महेश सोनी का कहना है कि सांसद को जनता ने जिताया है पहले जनता को टिका लगाने की बजाय अपने समर्थकों और नेताओं को लगा रहे है जो अत्यंत निंदनीय है ।

More Stories
पारिवारिक संस्कृति व प्रेम, शांति, सद्भावना रथ को मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दिखाई हरी झण्डी
ट्रांसमिशन लाइन मेंटेनेंस स्टॉफ अर्जुन कारले एवं आउटसोर्स कर्मी शिवपाल निकुम पुरस्कृत
केदारनाथ मंदिर परिसर में मोबाइल-रील्स पर रोक, मंदिर समिति ने बनाये कड़े नियम