सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत ने शुक्रवार को मीडिया से बातचीत करते हुए चीन पर सीधा हमला बोला। उन्होंने कहा कि चीन एक शक्तिशाली देश है, लेकिन भारत कोई कमजोर राष्ट्र नहीं है। सेना प्रमुख ने आगे कहा कि चीन दबाव डाल रहा है। हम इससे निपट रहे हैं। हमें यह प्रयास करना चाहिए कि यह दबाव बढ़े नहीं। हम अपने क्षेत्र को आतंकित करने की अनुमति नहीं देंगे। सैनिक तैनात हैं, यदि जरूरत पड़ती है तो हमारी सेना तैयार हैं।
जनरल बिपिन रावत ने चीन पर ही आगे बात करते हुए कहा कि चीन की हठधर्मिता से निपटने में हम सक्षम हैं। उन्होंने कहा कि हम अपने पड़ोसियों को चीन के पाले में जाने नहीं दे सकते। सेना प्रमुख ने क्षेत्र में अपना प्रभाव बढ़ाने के आक्रामक चीन के प्रयासों के बीच कहा कि भारत अपने पड़ोसियों को देश से दूर होकर चीन के करीब नहीं जाने दे सकता।
यदि चीन शक्तिशाली, तो भारत भी कम नहीं : सेना प्रमुख बिपिन रावत

More Stories
अक्षय तृतीया पर बाल विवाह रोकने राज्य सरकार ने उठाये कदम, विशेषज्ञों ने संबद्ध अधिकारियों को दिया ऑनलाइन प्रशिक्षण
आरटीई के अंतर्गत चयनित स्कूलों में अब 25 अप्रैल तक अभिभावक विद्यार्थियों का करा सकेंगे एडमिशन
सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय कार्यपरिषद सदस्य डॉ. कुशवाह ने जन्मदिवस के अवसर पर सबसे पहले स्व गणना पोर्टल पर स्व गणना की