महंगाई एक बार फिर थोडा परेशान करने वाली है। आज रिटेल महंगाई के आंकड़े आए हैं जिसमें दिसंबर में रिटेल महंगाई दर 5.21 फीसदी पर जा पहुंची है। नवंबर में रिटेल महंगाई दर 4.88 फीसदी पर रही थी। सब्जियों और फलों की महंगाई दर में लगातार इजाफे से रिटेल महंगाई दर में सिलसिलेवार तेजी देखी जा रही है और महंगाई बढ़ती जा रही है। सर्दियों के चलते अंडे के दाम में भी इजाफा देखा जा रहा है जिससे खाद्य महंगाई दर में तेजी देखी गई है।
रिटेल महंगाई में लगातार बढ़ोतरी का सिलसिला जारी है। इससे पहले नवंबर में रिटेल महंगाई में 1 फीसदी से ज्यादा की बढ़ोतरी देखने को मिली थी। नवंबर में रिटेल महंगाई दर यानि सीपीआई बढ़कर 4.88 फीसदी पर जा पहुंची थी जबकि अक्टूबर में रिटेल महंगाई दर 3.58 फीसदी रही थी।
दिसंबर में महंगाई बढ़कर हुई 5.21 प्रतिशत, आम आदमी हो सकता है थोडा परेशान

More Stories
सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय कार्यपरिषद सदस्य डॉ. कुशवाह ने जन्मदिवस के अवसर पर सबसे पहले स्व गणना पोर्टल पर स्व गणना की
किसानों को गेहूँ विक्रय के लिये 30 अप्रैल तक स्लॉट बुकिंग की सुविधा : मंत्री राजपूत
CrPI सिस्टम/MCU के प्रभावी संचालन हेतु राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित