मुंबई। बॉलीवुड के फेमस अभिनेता शशि कपूर का निधन 79 साल की उम्र में मुंबई में निधन हो गया। वह काफी लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उन्होंने मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में आखिरी सांसे लीं। 18 मार्च 1938 को पृथ्वी राज कपूर के घर में जन्मे शशि कपूर ने बतौर बाल कलाकार काम शुरू किया था। 1961 में वह फ़िल्म धर्म पुत्र से बतौर हीरो बड़े पर्दे पर आए थे। फ़िल्म चोरी मेरा काम, फांसी, शंकर दादा, दीवार, त्रिशूल, मुकद्दर, पाखंडी, कभी-कभी और जब जब फूल खिले जैसी करीब 116 फिल्मों में अभिनय किया था। जिसमें 61 फिल्मों में शशि कपूर बतौर हीरो पर्दे पर आए और करीब 55 मल्टीस्टारर फिल्मों के हिस्सा बने थे। दीवार फिल्म में उनका डायलॉग मेरे पास मां है आज भी लोगों की जुबान पर रहता है।
अमिताभ बच्चन के साथ इनकी जोड़ी खूब सराही गई थी। फ़िल्म इंडस्ट्री में शशि कपूर को कई पुरस्कार मिले। 2011 में भारत सरकार की तरफ से उन्हें पद्मभूषण से भी नवाजा गया था। शशि कपूर ने बचपन से ही फिल्मों में काम करना शुरू कर दिया था। 1940 के दशक में उन्होंने कई धार्मिक फिल्मों में काम किया। बाल कलाकार के रूप में उनकी सबसे यादगार फिल्में हैं आग 1948 और आवारा 1951 इन दोनों ही फिल्मों में उन्होंने अपने बड़े भाई राजकूपर के बचपन का किरदार निभाया। शशि कपूर हिन्दी फ़िल्मों में लोकप्रिय कपूर परिवार के सदस्य थेण् साल 2015 में उनको 2014 के दादासाहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया था। वे बॉलीवुड के रोमांटिक स्टार के तौर पर पहचाने जाते थे और बॉलीवुड की हर खूबसूरत और सुपरहिट हीरोइन के साथ बॉक्स ऑफिस पर कामयाबी हासिल की।
मेरे पास मां है को सुपर डायलॉग बनाने वाले, रोमांटिक स्टार शशि कपूर कह गए अलविदा

More Stories
यात्री सुरक्षा को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, जारी किए अहम निर्देश, 60 दिन में हाइवे किनारे के अवैध ढाबे हटाएं’
गोवा की साध्वी सैल ने जीता मिस इंडिया 2026 का खिताब, अब मिस वर्ल्ड में करेंगी मुकाबला
साधना सप्ताह में मप्र को अधिकतम पाठयक्रम पूरा करने राष्ट्रीय स्तर पर तीसरा स्थान