April 19, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

भावनगर में बोले मोदी, नोटबंदी का रोना-रोने वाली कांग्रेस को जनता ने दिया जवाब

सौराष्ट्र के भावनगर में भी पीएम मोदी के निशान पर कांग्रेस पार्टी ही रही। पीएम मोदी ने कहा कि जिसने भी देश को लूटा है उसे छोड़ेंगे नहीं। पीएम मोदी ने कहा कि यह देश अब भ्रष्टाचार, कालाधन, भाई भतीजावाद से मुक्ति के लिए संकल्पबद्ध है। पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस जाति के नाम पर देश को बांटने की कोशिश कर रही है।
पीएम मोदी ने कहा कि नोटबंदी का रोना-रोने वाली कांग्रेस को देश की जनता ने जवाब दे दिया है। नोटबंदी के बाद कांग्रेस यूपी में हारी, हिमाचल में कांग्रेस का बोरिया.बिस्तर बंद हो चुके है। पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी गुजरात के साथ झूठे वादे कर रही है। पीएम मोदी ने कहा कि गुजरात किसी धमकी से नहीं डरता है। गुजरात कांग्रेस को बराबर पहचानता है। कांग्रेस में हिम्मत हो तो सच्ची बात करें। पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने मुझे जेल भेजने का भी वादा किया था लेकिन वह वादा पूरा नहीं किया। जब कांग्रेस वो वादा पूरा नहीं कर सकी तो नए वादे कैसे पूरे करेगा।
पीएम मोदी ने कहा कि जो काम कांग्रेस ने 70 सालों में नहीं किया उनके वादे अभी भी कर रही है, पीएम मोदी ने कहा कि सत्ता का नशा हमेशा कांग्रेस के स्वभाव में है। कांग्रेस को वादा करने में शर्म भी नहीं आती है। जब मैंने पहली बार गुजरात में 24 घंटे बिजली देने की बात की थी तो कांग्रेस के नेता अमर सिंह चौधरी ने मेरा मजाक उड़ाया था। उन्होंने कहा था ऐसा संभव ही नहीं है, लेकिन आज गुजरात में 24 घंटे बिजली मिल रही है।

Share to...