कोलकाता में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक निर्माणाधीन मेट्रो टनल के अंदर बम की सूचना मिली। जानकारी के अनुसार बम को निष्क्रिय कर दिया गया है। मेट्रो टनल के अंदर बम मिलने की यह घटना सुभाष सरोवर में निर्माणाधीन मेट्रो सुरंग की बताई जा रही है जहां उस वक्त काम चल रहा था। कोलकाता मेट्रो के अधिकारी जब साइट पर काम कर रहे थे उसी वक्त उन्हें इस बात का आभास हुआ कि सुरंग के अंदर कुछ विस्फोटक रखे हुए हैं, जिसके तुरंत बाद उन्होंने बम की सूचना कोलकाता पुलिस को दी।
सूचना मिलते ही कोलकाता पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी और बम निरोधक दस्ता मौके पर पहुंचा, जिसके बाद मेट्रो की सुरंग से उस बम को हटाया गया। बम हटने के बाद सुरंग में काम फिर से चालू हो सका। पुलिस द्वारा अभी विस्फोटक के बारे में कोई खास जानकारी बताई नहीं की गई है।
मेट्रो के निर्माणाधीन सुरंग में मिला बम, बचा बड़ा हादसा

More Stories
माता की घट स्थापना, समय और नौ दिनों में क्या है विशेष
मप्र में भीषण सड़क हादसा, बस और ट्रक की टक्कर में 9 लोगों की मौत 24 घायल
28 सितंबर से 2 अक्टूबर 2024 तक चलेगा “सुजल शक्ति अभियान’’