पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। कथित तौर पर मानसा के जवाहरपुर गांव में उन पर फायरिंग हुई थी, जिसके बाद गंभीर हालत में गायक को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मूसेवाला कांग्रेस के टिकट पर विधासभा का चुनाव भी लड़े थे।
बताया जा रहा है कि अज्ञात हमलावरों ने उन पर हमला किया। मूसेवाला पर करीब 7 राउंड फायरिंग की गई है, इस अटैक में 3 अन्य लोग भी घायल हुए हैं। सिद्धू मूसेवाला कनाडा में पढ़ने के लिए गए थे, जिसके बाद जब वो पंजाब लौटे तो सिंगर बनकर लौटे थे। सिद्धू मूसेवाला कई विवादों से भी जुड़े रहे थे। एक ही दिन पहले सिद्धू मूसेवाला की सुरक्षा को वापस लिया गया था। चश्मदीदों के अनुमान 3 अज्ञात हमलावरों ने फायरिंग की।
पुलिस मौके पर पहुंची हुई है और हमले के संबंध में चश्मदीदों से पूछताछ की जा रही है, शूटर्स की पहचान की कोशिश के लिए आस-पास के सीसीटीवी फुटेज को खंगालने की कोशिश भी जारी है। सिद्धू की हत्या पर बीजेपी नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि मूसेवाल की सुरक्षा क्यों हटाई गई? सिरसा ने आरोप लगाते हुए कहा कि मान सरकार की लापरवाही की वजह से सिंगर की हत्या हुई है। ये भगवंत मान सरकार की सबसे बड़ी लापरवाही है।

More Stories
इंदौर जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 30 करोड़ की शासकीय भूमि अतिक्रमण मुक्त, 12 मकान हटाए गए
जर्नलिस्ट्स यूनियन ऑफ़ मध्यप्रदेश (जम्प) द्वारा राज्य स्तरीय पत्रकार एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का भव्य आयोजन
जम्मू कश्मीर के उधमपुर में बड़ा बस हादसा, 7 यात्रियों की मौत कई घायल