April 20, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

मुलायम छुपाते रहे पन्ना, सपा तो टूटने बच गई लेकिन शिवपाल …

समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव पुत्रमोह में भाई शिवपाल के सारे अरमानों पर पानी फेर दिया। मुलायम सिंह को सोमवार को समाजवादी पार्टी से अलग होकर नई पार्टी बनाने का एलान करना था, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया। शिवपाल मुलायम के जरिए अखिलेश यादव को राजनीतिक सिखाने की कवायद कर रहे थे, लेकिन नेताजी ने ऐसा सियासी दांव चला कि शिवपाल ही ठिकाने लग गए। मुलायम सिंह यादव आज लोहिया ट्रस्ट में प्रेस कांफ्रेंस करने उतरे तो उनके हाथों में 4 पेज का प्रेस नोट था। नेताजी ने बड़ी सफाई से पहला पेज हटा दिया और बाकी पेजों की लिखी गई बातों को रखा, जबकि बगल में बैठे शारदा शुक्ल बार-बार पहला पेज पढ़ने के लिए दे रहे थे, लेकिन नेताजी ने उसे पढ़ा ही नहीं। दरअसल पहले पेज पर नई पार्टी बनाने की बात लिखी हुई थी, जिसके मुलायम सिंह यादव को प्रेस कांफ्रेंस के जरिए बताने वाले थे। नेताजी ने इस नई पार्टी बनाने वाले पेज को पढ़ा ही नहीं, बल्कि उलट उन्होंने कहा कि मैं कोई नई पार्टी नहीं बना रहा हूं। इतना ही नहीं उन्होंने अखिलेश और शिवपाल में से एक को चुनने वाले सवाल को भी टाल गए।

Share to...