April 20, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

मुम्बई में आफत की बारिश, पानी में डूबे ट्रैक, 6 ट्रेनें रद

महाराष्ट्र के लोगों को अभी आफत की बारिश से राहत मिलती हुई नजर नहीं आ रही। रविवार को मुंबई, थाने और रायगढ़ में भारी बारिश की संभावना है। बारिश के कारण यातायात पुरी तरह से प्रभावित हो गया है। कई इलाकों जलमग्न हो गए है। लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया है। भारी बारिश के कारण रेलवे ट्रैक पानी में डूब गए है। सेंट्रल रेलवे ने बारिश और जलजमाव की वजह से 5 ट्रेनों को कैंसल कर दिया है, जबकि 6 को डायवर्ट किया गया।
मौसम विभाग के अनुसार आने वाले 3 दिनों तक मुंबई और आसपास के इलाकों में भारी बारिश की संभावना है। इस दौरान बीएमसी ने लोगों से सतर्क रहने के लिए कहा है।

Share to...