April 19, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

मुठभेड़ में लश्कर के 6 आतंकी ढेर, लखवी का बेटा भी शामिल, एक जवान शहीद

PTI10_12_2016_000073B

जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा जिले में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। बांदीपोरा के हाजिन इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच जबरदस्त मुठभेड़ हुई है। इस मुठभेड़ के दौरान सुरक्षाबलों ने लश्कर के 6 आतंकियों को मार गिराया है। ये मुठभेड़ खत्म हो गई है। वहीं मुठभेड़ में वायु सेना गरुण का एक कमांडो शहीद हो गए और 4 जवान घायल हुए हैं। मारे गए आतंकियों में लश्कर का डीविजनल कमांडर महमूद भाई और मुंबई हमले के मुख्य गुनाहगार जकी उर रहमान लखवी का बेटा भी बताया जा रहा है।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि सुरक्षाबलों को जिले में हाजिन इलाके के चंदरगीर गांव में आतंकियों के होने की खुफिया जानकारी मिली थी जिसके बाद उन्होंने वहां घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया। उन्होंने कहा कि तलाशी अभियान के दौरान वहां छिपे आतंकियों ने सुरक्षा बलों के तलाशी दल पर गोलीबारी की। जिसके बाद आतंकियों को पकड़ने के लिए ऑपरेशन शुरू किया गया।

Share to...