April 25, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

मुंबई में भारी बारिश से आफत, ट्रैफिक जाम, ट्रेनों पर भी असर लोग परेशान

महाराष्ट्र में आखिरकार मानसून ने दस्तक दे दी। शुक्रवार सुबह मुंबई और आसपास के इलाकों में जबरदस्त बारिश से मौसम सुहाना हो गया, वहीं बारिश अपने साथ आफत भी लेकर आई। कई जगहों पर बारिश के कारण जल जमाव हो गया है। जिसके कारण जाम लगता जा रहा है। बारिश की वजह से मुंबई के तापमान में कमी आई है।
बारिश का लोकल ट्रेनों के संचालन पर असर पड़ा है। मौसम विभाग ने मुंबई और उसके आस-पास के इलाकों में भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। बृहन मुंबई नगरपालिका ने किसी भी तरह की अनहोनी से बचने के लिए लोगों को मैनहोल न खोलने के निर्देश दिए हैं। अंधेरी, धारावी, वसई, कांदिवली, बोरिवली समेत कई इलाकों में बारिश के कारण जलजमाव हो गया जिसके कारण ट्रैफिक में भारी दिक्कत आई। स्काईमेट के अनुसार 24 से 36 घंटे के अंदर मुंबई, ठाणे, रत्नागिरी और आसपास के इलाकों में भारी से बहुत भारी वर्षा हो सकती है। इससे पहले बुधवार सुबह अंधेरी और सांताक्रूज में हल्की फुल्की बारिश हुई थी।

Share to...