उत्तर प्रदेश के लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर शुक्रवार सुबह बस और ट्रक में टक्कर हो गई। हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि 40 से जख्मी हैं। मृतकों में 7 साल की बच्ची भी शामिल है। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया है। जानकारी के अनुसार बस बिहार से राजस्थान के जयपुर जा रही थी। तड़के करीब 5 बजे फतेहाबाद के नगला लोहिया के पास अनियंत्रित होकर आगे चल रहे ट्रक से टकरा गई। बस की रफ्तार इतनी तेज थी कि टक्कर के बाद उसके परखच्चे उड़ गए।
आगरा एक्सप्रेस-वे पर बस ट्रक से टकराई, बच्ची समेत 5 की मौत, 40 जख्मी

More Stories
गुजरात में 384.68 करोड़ रुपये की हेरोइन तस्करी मामले में छह पाकिस्तानी नागरिकों को 20 साल की सजा
पूर्व मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव (KCR) की बेटी के. कविता ने बनाई अपनी नई पार्टी, पार्टी का नाम रखा ‘तेलंगाना राष्ट्र सेना’ (TRS)
भारतीय रिजर्व बैंक ने Paytm Payments Bank Limited का लाइसेंस किया रद्द