April 24, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

मालदीव से भारत के सांसद से हुई पुछताछ

मालदीव के निहान इलाज के लिए भारत पहुंचे थे, लेकिन चेन्नई हवाई अड्डे पर ही राजनयिक पासपोर्ट से जुड़ी पूछताछ में उन्हें सुरक्षाबलों ने अपने कब्ज़े में ले लिया और उन्हें एयरपोर्ट से ही वापस भेज दिया गया। अगर भारत का पड़ोसी देशों के प्रति यह नीतिगत रवैया है तो इससे कुछ हासिल नहीं होने जा रहा।
निहान ने अपने देश की स्थानीय मीडिया से कहा कि मुझसे पूछा गया कि राजनयिक पासपोर्ट कहां से मिला। मैंने उनसे कहा कि मैं सांसद हूं। उन्होंने फिर पार्टी का नाम पूछा तो मैंने बताया. प्रोग्रेसिव पार्टी इसके बाद उन्होंने और पूछताछ की बात कही।
भारत में मालदीव के राजदूत अमहद मोहम्मद ने स्कानीय मीडिया इस मामले में कहा है कि उन्होंने इसे लेकर विदेश मंत्रालय को अपनी रिपोर्ट सौंप दी है, हालांकि इस मामले में भारत की तरफ़ से अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

Share to...