April 18, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

माँ को ढूंढने आई दो मासूम बालिकाओं की नदी में डूबने से मौत

उज्जैन: बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन के नानाखेड़ा थाना क्षेत्र स्थित इंदौर रोड पर शनि मंदिर के पास क्षिप्रा नदी में दो बहनों की डूबने से मौत हो गई। दोनों मासूम बहने अपने चार साल के भाई के साथ अपनी माँ को खोजते हुए इंदौर से उज्जैन पहुंची थी।वहीं इस दौरान क्षिप्रा नदी के त्रिवेणी घाट पर दोनों की नदी मे डूबने से मौत हो गई। पुलिस को सूचना मिली की नदी में दो लड़की डूब गई है पुलिस ने मोके पर पहुच कर दोनों को नदी से निकलवाया और जिला अस्पताल पहुचाया जहा डॉक्टरों ने मेडिकल चेकअप के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

दरअसल अपनी माँ की तलाश में आई दो बहने एक 8 वर्षीय गायत्री और 7 वर्षीय सावित्री अपने 4 वर्षीय भाई राजू के साथ ननिहाल में आई थी। इंदौर के राजेंद्र नगर में रहकर मटके बनाने का काम करने वाले वाले प्रहलाद की पत्नी दो दिन पहले अपने घर से कहीं चली गई थी। वही दोनो बहने उज्जैन में अपनी माँ को खोजने के लिए आई थी। तीनों सुबह से अपनी माँ को खोजते रहे और इंदौर रोड स्थित क्षिप्रा नदी के त्रिवेणी घाट पर पहुंचे। और दोनों बहने नदी में उतरी और गहरे पानी में चली गई। जिससे दोनों की शिप्रा नदी में डूबने से मौत हो गई।

नानाखेड़ा थाने के सब इंस्पेक्टर सतीश नाथ सोलंकी ने बताया कि दोनों बहनों की लाश का पीएम कर लाश को परिवार वालो को सौप दिया है। मामले में मर्ग कायम कर जांच की जा रही है।

Share to...