April 18, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

फ़िल्म कलाकार रूपसिंह ठाकुर बाबा महाकाल की भस्मारती में हुए शामिल, बाबा के दर्शन पूजन कर किया अभिषेक

हीना तिवारी, उज्जैन: विश्व प्रसिद्ध बाबा महाकाल के दरबार मे मत्था टेकने व मन्नत लेने मनोकामना पूर्ण होने की इच्छा लिए आम से लेकर खास तक पहुँचते हैं और बाबा के दर्शन पूजन कर पुण्य लाभ लेते हैं।महाकाल के दर्शन के लिए वीआईपी और वीवीआईपी दर्शन के लिए आते रहते हैं। इसी क्रम में साउथ इंडियन फिल्म और छोटे पर्दे पर महाभारत में काम करने वाले फिल्म एक्टर रूप सिंह ठाकुर आज बाबा महाकाल के दरबार में भस्म आरती के दर्शन करने पहुंचे। अपनी आने वाली फिल्म दिशा की सफलता के लिए बाबा महाकाल से मन्नत मानी और बाबा का आशीर्वाद लिया।

फिल्म कलाकार रूप सिंह ठाकुर आज शुक्रवार को बाबा महाकाल के दरबार में दर्शन करने के लिए पहुंचे। वे तड़के होने वाली बाबा महाकाल की भस्मारती में शामिल हुए और भस्मारती का लाभ लिया साथ ही उसके बाद गर्भगृह में जाकर बाबा के दर्शन कर पूजन अभिषेक किया। दर्शन पूजन के बाद खुश होकर उन्होंने मीडिया से चर्चा की।

फ़िल्म एक्टर रूप सिंह ठाकुर ने मिडीया से चर्चा में बताया की भस्म आरती के बारे में मैंने बहुत सुना था। लेकिन लॉकडाउन के समय में भस्म आरती में लोगों को प्रवेश नहीं दिया जा रहा था। आज बाबा महाकाल की भस्म आरती में शामिल होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। साथ ही मेरी आने वाली फिल्म दिशा के लिए मैंने बाबा महाकाल से कामना की है। उन्होंने कहा कि कई साउथ मूवी के साथ ही महाभारत सीरियल, वेब सीरीज मैं वह काम कर चुके हैं और आज बाबा महाकाल की भस्म आरती में शामिल होकर उन्होंने आने वाली फिल्म के प्रमोशन से पहले सुपर हिट होने की कामना की है। उन्होंने कहा कि सुपरहिट होने के बाद एक बार फिर मैं बाबा महाकाल के दर्शन करने के लिए दरबार में आऊँगा। दर्शन करने के बाद आत्मीय शांति मिली हैं। भस्मारती में शामिल होकर धन्य हो गया हूं बाबा महाकाल का आशीर्वाद सभी पर बना रहे यही कामना हैं।

Share to...